Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut के खिलाफ 'मेकअप' वाले बयान पर जगत सिंह नेगी की सफाई, कहा- मैंने तो बस तंज कसा था

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 05:17 PM (IST)

    हिमाचल (Himachal News) के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद से लगातार व ...और पढ़ें

    'मेकअप' वाले बयान पर जगत सिंह नेगी ने सफाई दी है।
    'मेकअप' वाले बयान पर जगत सिंह नेगी ने सफाई दी है।

    HighLights

    1. मेकअप वाले बयान पर जगत सिंह नेगी ने दी सफाई
    2. कहा- मैंने कंगना रनौत का नहीं किया अपमान
    3. मेकअप वाले बयान पर लगातार बढ़ रहा था विवाद

    एएनआई, शिमला। भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर सुक्खू सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कंगना के 'मेकअप' को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जिसके बाद से अब अब हिमाचल सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी ने सफाई दी है।

    'मैंने कंगना का अपमान नहीं किया'

    जगत सिंह नेगी ने सफाई देते हुए कहा कि भाजपा के लोग हर बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के लिए जाने जाते हैं। मैंने कंगना का अपमान नहीं किया, यह एक तंज था कि वह आपदा वाले जगहों पर दौरा करने के बजाय ट्वीट कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है, यह महिलाओं का अपमान नहीं था।

    यह भी पढ़ें: कंगना रनौत की गैरमौजूदगी पर बरसे राजस्व मंत्री, कहा- मेकअप खराब होने के डर से नहीं आईं

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि हाल ही में हिमाचल सरकार के राजस्व मंत्री ने हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के दौरान मंडी सांसद कंगना रनौत की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कंगना रनौत का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद भी वह आपदा में लोगों की मदद के लिए नहीं आईं, क्योंकि कंगना को डर था कि कहीं उनका मेकअप न खराब हो जाए। राजस्व मंत्री के इस विवादित बयान के बाद से राजनीति तेज हो गई है। जिसके बाद से अब उन्होंने अपने बयान को लेकर सफाई दी है।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'कभी कंगना को बिना मेकअप देखना, दूसरी बार नहीं देख पाओगे', CM सुक्खू के मंत्री ने रनौत पर किया तंज

    खबरें और भी