Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला, कहा- पुलिसकर्मियों के वेतन से पांच गुना पैसा काटना अनुचित

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 12:06 AM (IST)

    Himachal News जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने परिवहन निगम की बसों में सफर के लिए पुलिसकर्मियों के अंशदान में पांच गुना बढ़ोतरी को लेकर सुक्खू सरकार पर ...और पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा। (जागरण फाइल फोटो)
    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा। (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा
    2. पुलिसकर्मियों के अंशदान में बढ़ोतरी को बताया अनुचित

    जागरण संवाददाता, शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने परिवहन निगम की बसों में सफर के लिए पुलिसकर्मियों के अंशदान में पांच गुना बढ़ोतरी किए जाने को अनुचित बताते हुए वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी शासकीय काम से ही यात्रा करती है, ऐसे में उसे अपनी जेब से पैसे देने पड़ रहे हैं।

    चौतरफा विरोध के बाद सरकार ने मारी पलटी: जयराम ठाकुर

    एक बार सरकार एचआरटीसी की बसों में अनुदानित यात्रा पर रोक लगा देती है और फिर पुलिसकर्मियों को आधिकारिक यात्रा पर यात्रा खर्च वापस देने की बात की कहती है।

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने किसान आंदोलन को लेकर ऐसा क्या बोल डाला जिसपर मच गया बवाल, BJP ने भी कर लिया किनारा

    चौतरफा विरोध के बाद सरकार ने फिर पलटी मारी और उनके अंशदान को पांच गुना बढ़ाने की शर्त पर उन्हें एचआरटीसी की बसों में यात्रा की अनुमति दी।

    राजकीय कार्य के लिए पुलिसकर्मी क्यों खर्च करें पैसा?

    हर पुलिस कर्मी हर साल अपने वेतन से छह हजार रुपये बस में यात्रा करने के अंशदान के नाम पर कटवाएगा, चाहे वह यात्रा करे या न करे। जयराम ठाकुर ने कहा कि राजकीय कार्य के लिए पुलिसकर्मी अपनी जेब से पैसे क्यों खर्च करें।

    सरकार ने जब कहा था कि आधिकारिक कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को यात्रा खर्च का भुगतान करेगी। सरकार पुलिसकर्मियों के वेतन से काटे जा रहे एचआरटीसी के अंशदान का सीधे भुगतान करे। जिससे यह प्रक्रिया भी जटिल नहीं होगी और लोगों को राहत मिल जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना' को मिली हरी झंडी, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये; ऐसे करें आवेदन