Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Political Crisis: 'सत्ता में रहने का अधिकार खो चुकी कांग्रेस...', सुक्‍खू सरकार पर जयराम ठाकुर का तीखा वार

    By Agency Edited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 04:57 PM (IST)

    Himachal Political Crisis विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में कुछ भी हो सक ...और पढ़ें

    जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर वार (फाइल फोटो)
    जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर वार (फाइल फोटो)

    पीटीआई, शिमला। Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट अभी भी मंडरा रहा है। इसी बीच विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में हिमाचल में कुछ भी हो सकता है।

    कांग्रेस के लिए सत्ता में रहना मुश्किल: जयराम ठाकुर

    जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता में बने रहना बहुत मुश्किल साबित हो रहा है। प्रदेश में राजनीतिक स्थिति पार्टी के लिए गंभीर हो गई है। साथ ही जयराम ने कहा कि मंत्री भी अब कैबिनेट बैठक से बाहर जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले सीएम सुक्खू ने खोला नौकरियों का पिटारा

    कैबिनेट बैठक से मंत्रियों के बाहर जाने से बढ़ी मुश्किल

    शनिवार को कैबिनेट बैठक के दौरान काफी ड्रामा देखने को मिला, राजस्व मंत्री जगत नेगी बीच में ही बैठक छोड़कर चले गए और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी तीखी बहस के बाद बैठक से बाहर चले गए। हालांकि दोनों मंत्रियों ने बाद में कहा कि उनकी अपने निजी कारण थे। साथ ही उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के मनाए जाने के बाद रोहित ठाकुर वापस लौट आए।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: शिमला के तीन बॉर्डर पर पुलिस का सख्‍त पहरा, CCTV से रखी जाएगी नजर; सुक्‍खू सरकार के खास इंतजाम

    सुक्‍खू सरकार ने खो दिया अधिकार: विपक्षी नेता

    जयराम ने आगे कहा कि 27 अगस्त को राज्यसभा चुनाव के दौरान छह कांग्रेस बागियों सहित नौ विधायकों द्वारा भाजपा के पक्ष में मतदान करने के बाद कांग्रेस सरकार ने नैतिक रूप से सत्ता में रहने का अधिकार खो दिया है। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने ये बात त्रिदेव सम्मेलन के दौरान कही।

    खबरें और भी