Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'इसलिए चुनाव से भाग रही थी कांग्रेस', जयराम बोले- सुक्खू की हालत ममता जैसी; नतीजों के बाद भाजपा का जश्न

    By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 18 May 2026 05:08 PM (GMT+05:30)

    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है। उन्होंने सुक्खू सरकार पर नाकामी, भ्रष्टाचार ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भाजपा ने हिमाचल स्थानीय निकाय चुनावों में प्रचंड जीत का दावा किया।

    2. जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर भ्रष्टाचार व कुशासन का आरोप लगाया।

    3. कहा, जनता ने कांग्रेस के झूठे वादों और कुशासन को नकारा।

    जागरण संवाददाता, शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नाकामी, भ्रष्टाचार, अराजकता और माफिया राज को जनता द्वारा पूरी तरह नकारने का स्पष्ट संदेश है।

    भाजपा मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के झूठे वादों, जनविरोधी निर्णयों और कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

    जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी

    प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ी है, माफिया तत्वों को संरक्षण मिला है और भ्रष्टाचार ने शासन व्यवस्था को खोखला कर दिया है। स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

    मुख्यमंत्री पर उनके मंत्री ही नहीं करते भरोसा

    मुख्यमंत्री झूठे हैं और उन पर उनके मंत्री ही भरोसा नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री चुनाव के परिणाम जानते थे इसी वजह से वह चुनाव से भागते रहे। अब वह परिणामों से विचलित हैं और ममता बनर्जी की तरह बातें कर रहे हैं। उन्हें आज का और आगे का भी जनादेश स्वीकार करना चाहिए।  

    इसलिए चुनाव से भाग रही थी कांग्रेस

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की चुनावी सफलता नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के भाजपा के प्रति विश्वास और कांग्रेस सरकार के खिलाफ गहरे जनाक्रोश का प्रतीक है। जनता ने मुख्यमंत्री के झूठ, भ्रम और प्रचार की राजनीति को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है। 

    खबरें और भी

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी हार का अंदाजा पहले से था। यही कारण रहा कि कांग्रेस सरकार लगातार स्थानीय निकाय चुनाव से भागती रही और न्यायालय के आदेश के बाद ही चुनाव करवाने पड़े। 

    इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल सूद, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंद, शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल निकाय चुनाव: शाहपुर में दिलचस्प सियासी समीकरण, एक सीट जीतकर भी BJP की होगी अध्यक्ष की कुर्सी