विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: 'सरकार गिराने का आरोप लगाकर नाकामी छिपा रहे सीएम सुक्खू', जयराम ठाकुर बोले- क्यों नहीं संभाले गए विधायक

Updated: Wed, 08 May 2024 06:00 AM (IST)

जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सराज विधानसभा के छतरी गाड़ागुसैणी व बंजार के बलागाड़ में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में सभा क ...और पढ़ें

जयराम ठाकुर बोले- क्यों नहीं संभाले गए विधायक, जनता को दें जबाव
जयराम ठाकुर बोले- क्यों नहीं संभाले गए विधायक, जनता को दें जबाव

 जागरण संवाददाता, मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नाकामी छिपाने के लिए भाजपा पर सरकार गिराने के आरोप लगा रहे हैं। हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री से अपने विधायक संभाले नहीं गए। मात्र 13 माह में ही विधायकों का सरकार से क्यों मोहभंग हो गया, जनता को इसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए।

जयराम ने मंगलवार को सराज विधानसभा के छतरी, गाड़ागुसैणी व बंजार के बलागाड़ में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में सभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि वह विपक्ष के नेता हैं। सरकार की कमियां गिनाना उनका काम है। मुख्यमंत्री उनकी बातों से असहज हो रहे हैं।

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य बंद कर दिए

आगे बोले कि केंद्र से मिली 1800 करोड़ रुपये की राहत राशि कहां गई कोई पता नहीं। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही संस्थान और विकास कार्य बंद कर दिए। अब प्रदेश की जनता को भी कांग्रेस को वोट देना बंद कर देने चाहिए।

विक्रमादित्य सिंह पर साधा निशाना

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने एक वर्ष में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों को गति दी थी। कांग्रेस को अब चुनाव में जनता की याद आ रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले पिछली बरसात में सड़कों पर गिरा मलबा हटा लें, वही बड़़ी बात होगी। जो व्यक्ति मंत्री होते हुए छह बार मुख्यमंत्री रहे अपने पिता के लिए शिमला के रिज में दो गज जमीन नहीं दिला पाया वह आजकल मंडी के विकास के लिए अपना विजन बता रहे हैं। जयराम ने इससे पहले छतरी में रोड शो में भाग लिया। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे।