Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेपी नड्डा ने शिमला में भाजपा के राज्य कार्यालय की रखी आधारशिला, 6.5 बीघा में बनने वाले भवन में होंगी दिल्ली जैसी सुविधाएं

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 13 Dec 2025 11:24 AM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में पार्टी के राज्य कार्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने राज्य कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद एक रैल ...और पढ़ें

    शिमला में भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करते पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेता।

    शिमला में भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करते पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेता।

    HighLights

    1. जेपी नड्डा ने शिमला में राज्य कार्यालय का शिलान्यास किया

    2. मजठाई पंचायत में 6.5 बीघा भूमि पर बना कार्यालय

    3. आपदा के समय किए कार्यों पर हुई चर्चा

    जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में पार्टी के राज्य कार्यालय का उद्घाटन किया। राज्य कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद नड्डा रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी ने राज्य कार्यालय के लिए टुटू के समीप मजठाई पंचायत में 6.5 बीघा भूमि खरीदी है। इसमें 1000 लोगों की रैली को संबोधित करने और 200 वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी।

    नड्डा ने 45 मिनट तक चले विधि-विधानपूर्ण शिलान्यास पूजन में भाग लिया तथा तत्पश्चात शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। पांच पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

    वह शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे चंडीगढ़ से कार से शिमला पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल भी साथ रहे।

    साढ़े चार मंजिला भवन में मिलेंगी ये सुविधाएं

    भाजपा ने साढ़े चार मंजिला भवन में दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय की तरह आनलाइन हर सुविधा नेताओं व कार्यकर्ताओं को मिले, इस दिशा में काम करने की योजना बनाई है। नया कार्यालय बनने के बाद दीपकमल कार्यालय को जिलास्तरीय कार्यालय बनाया जाएगा।
    पार्टी ने सभी संगठनात्मक जिलों में भी कार्यालय बनाने का काम आरंभ कर दिया है। हर जिला में बेहतर सुविधाएं मिलें, इस दिशा में काम करने के निर्देश पहले ही दे दिए हैं।

    नड्डा के समक्ष रखा संगठन की गतिविधियों का ब्योरा

    नड्डा ने देर शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। इस दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का विश्लेषण किया। संगठन की सभी गतिविधियों का ब्योरा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया और आगामी महीनों में होने वाले कार्यक्रमों व रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। 

    आपदा के समय किए कार्यों पर भी चर्चा

    आपदा के समय भाजपा की ओर से किए गए कार्यों, मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान व आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पार्टी की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर डा. राजीव बिंदल, श्रीकांत शर्मा, संजय टंडन, सिद्धार्थन व सभी विधायक उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल हाई कोर्ट की सरकार पर कड़ी टिप्पणी, हालात इतने दयनीय हैं कि बुनियादी परियोजनाओं के लिए 10 प्रतिशत राशि भी उपलब्ध नहीं

    यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार के कार्यक्रम से प्रतिभा और विक्रमादित्य ने क्यों बनाई दूरी, एक दिन पहले सोनिया से मुलाकात के क्या मायने?