विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karwa Chauth Moon Timing: हिमाचल में किन्नौर के कल्पा में निकलेगा सबसे पहले चांद, आपके शहर में क्या है टाइमिंग?

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 06:32 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 03:42 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ पर चांद के दीदार का समय घोषित हो गया है, जिसमें किन्नौर के कल्पा में सबसे पहले 7:59 बजे चांद दिखेगा।

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर के कल्पा में सबसे पहले चांद निकलेगा। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर के कल्पा में सबसे पहले चांद निकलेगा। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. किन्नौर के कल्पा में 7:59 बजे सबसे पहले चांद।

  2. हिमाचल सरकार ने पुरुष कर्मचारियों को भी दिया अवकाश।

  3. होटलों में करवाचौथ पर विशेष ऑफर और मुफ्त थाली।

जागरण टीम, शिमला। करवाचौथ व्रत के दिन सभी को चांद के दीदार का इंतजार रहता है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में जिला किन्नौर के कल्पा में शाम 7.59 बजे सबसे पहले चांद का दीदार होगा। कुल्लू जिला के भुंतर और लाहुल स्पीति के केलंग में 8.02 बजे और मनाली में 8.03 बजे चांद निकलेगा। 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी पर्यटन नगरी शिमला में 8.04 बजे चांद का दीदार होगा। सोलन और सिरमौर के नाहन में 8.05 पर चांद निकलेगा। मंडी के सुंदरनगर में 8.06 बजे, ऊना और बिलासपुर में 8.07 बजे चांद निकलेगा। धर्मशाला और हमीरपुर में 8 बजकर 08 मिनट पर चांद निकलने की संभावना है। चंबा में 8.10 बजे चांद के दीदार होंगे।

सरकार ने खास बनाया करवाचौथ

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारी वर्ग का करवाचौथ इस बार खास बना दिया है। सरकार ने महिलाओं सहित पहली बार पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश की घोषणा की है। इस कारण पति-पत्नी सारा दिन साथ रह सकेंगे व निर्जल व्रत रखने वाली पत्नी का हाथ भी बंटा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अवकाश दिया है।

होटल में ऑफर और फ्री पूजा थाली

करवाचौथ पर होटलों में खास व्यवस्था की गई है। सरगी के साथ पूजा की थाली महिलाओं के लिए फ्री दी जाएगी। साथ ही हिमाचल के होटलों में 10 से 30 प्रतिशत तक का ऑफर भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: करवाचौथ पर हिमाचल के होटलों में 30% तक छूट, सरगी के साथ पूजा की थाली मिलेगी फ्री

यह भी पढ़ें: करवाचौथ का चंद्रमा क्यों है सौभाग्य का प्रतीक: पढ़ें देवी पार्वती के तेज से लेकर दांपत्य के पोषण तक की अनूठी कथा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।