Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Royal Apple: कश्मीरी सेब और बारिश ने गिराए 'हिमाचल रॉयल' के दाम, बाबूगोशा नाशपति दे रही टक्कर

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 04:15 PM (IST)

    बाबूगोशा नाशपति इन दिनों हिमाचल के रॉयल सेब को कड़ी टक्कर दे रही है। अधिक बारिश होने के कारण काफी अधिक संख्या में तुड़ान के बाद सेबों के दाम में गिराव ...और पढ़ें

    बारिश के कारण आई हिमाचल रॉयल सेब के दामों में भारी गिरावट (फाइल फोटो)।
    बारिश के कारण आई हिमाचल रॉयल सेब के दामों में भारी गिरावट (फाइल फोटो)।

    शिमला, यादवेन्द्र शर्मा: हिमाचल में इन दिनों रॉयल सेब को नाशपती बाबूगोशा टक्कर दे रही है। सबसे हाई रेट पर रॉयल का 70 से 110 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। जबकि नाशपती बाबूगोशा 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है। नाशपती पर स्प्रे का कोई खर्च नहीं आता है जबकि सेब पर साल भर में हजारों रुपये स्प्रे पर खर्च होते हैं। ऐसे में बिना खर्च के नाशपती लोगों की आर्थिकी को ज्यादा मजबूत कर रही है।

    वहीं, सेब के दाम में कुछ बढ़त जरूर हुई है, लेकिन 15 दिन पहले की तुलना में दाम में काफी गिरावट आई है। इन दिनों सबसे ज्यादा दाम पिंक रॉयल सेब के मिल रहे हैं जो मंडी में 70 से 110 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि 15 दिन पहले सेब के 80 से 180 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे थे। हिमाचली सेब के दामों में गिरावट आने के कई कारण है।

    बारिश के कारण कम हुए हिमाचली सेब के दाम

    बीते दिनों हुई बहुत अधिक बारिश के कारण बागवान सेबों की तुड़ान नहीं कर सके थे। अब एक साथ बागवानों ने तुड़ाने करने और बहुत अधिक तादाद में हिमाचली सेब आने के कारण सेब के दामों में गिरावट आई है। इसके साथ ही कश्मीरी सेब भी मार्केट में आना शुरु हो गया है। देश की विभिन्न मंडियों में 95 लाख से ज्यादा सेब की पेटियां बिक चुकी हैं। इन दिनों सेब काफी तादाद में आ रहा है।

    90 लाख पेटियां सेब का कम हुआ उत्पादन

    जहां, बॉक्स बीते साल की अपेक्षा मिल रहे बेहतर सेब के दाम अच्छे मिल रहे हैं, सेब की फसल वैसे ही कम है। इस बार बीते साल की अपेक्षा 90 लाख पेटियां सेब का कम उत्पादन होने का अनुमान है। पहली बार सेब किलो के आधार पर बिक रहा है। इस कारण भी सेब के दाम बेहतर मिल रहे हैं। जबकि बीते वर्ष 800 रुपये से 2500 रुपये तक सेब की पेटी के दाम मिल रहे थे।

    खबरें और भी

          

    सेब किस्म वर्तमान दाम 15 दिन पूर्व दाम             

    रॉयल 70-110

    80-180

    रेड गोल्डन 40-55 50-65
    गोल्डन 20-40 25-45
    गाला 70-80 80-110
    बाबूगोशा 80-100 80-120