Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में कांग्रेस एक साथ कर सकती है लोकसभा और उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 03:40 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 हिमाचल में लोकसभा और उपचुनाव के लिए अभी तक कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। लेकिन अब जल्द ही कांग्रेस उम्मीदवारों ...और पढ़ें

    हिमाचल में कांग्रेस एक साथ कर सकती है लोकसभा और उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा
    हिमाचल में कांग्रेस एक साथ कर सकती है लोकसभा और उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा

    HighLights

    1. बागी मारकंडा को टिकट देने पर सहमति नहीं कांग्रेस
    2. ब्लॉकों से आए नामों की हुई छंटनी, सीईसी में लगेगी अंतिम मुहर
    3. 13 को एक साथ नाम घोषित कर सकती है कांग्रेस

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी लोकसभा सहित 6 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान एक साथ कर सकती है। बुधवार को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में टिकटों को लेकर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया।

    स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष भगतचरण दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से आए नामों को चर्चा के लिए रखा गया। बैठक में सभी नामों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद नामों की छंटनी कर पैनल बनाया गया है। इसे 13 अप्रैल को होने वाली केंद्रिय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

    रामलाल मारकंडा के नाम को लेकर कांग्रेस सहमत नहीं

    संगठन सूत्रों के मुताबिक उप चुनावों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी ने ब्लॉकों से नाम मांगे थे, इसके अलावा सर्वे भी किया गया था। बीते शनिवार को आयोजित बैठक में भी कुछ नामों पर चर्चा की गई थी। सभी पर विस्तृत चर्चा के बाद इसका पैनल तैयार किया गया है।

    सूत्रों की माने तो भाजपा से बगावत करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा को टिकट देने पर कांग्रेस सहमत नहीं है। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि उनके नाम की चर्चा से ही कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है। ऐसे में कांग्रेस किसी भी तरह का रिस्क नहीं उठाना चाहती।

    खबरें और भी

    कुटलैहड़ में विवेक शर्मा का नाम तय

    कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विवेक शर्मा और धर्मशाला से देवेंद्र जग्गी का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि धर्मशाला की पूर्व विधायक व केंद्र में मंत्री रही की बहू को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। सुजानपुर में कांग्रेस कुलदीप पठानिया को भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के सामने उतारा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Politics: क्या दबाव में दिलाया इस्तीफा? निर्दलीय MLA को आज विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मौजूद रहने का निर्देश

    सुजानपुर में कुलदीप के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर और रविंद्र वर्मा का नाम भी पैनल में है। गगरेट में पूर्व विधायक राकेश कालिया और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार, रमन जस्वाल के नामों पर चर्चा हुई है। बड़सर विधानसभा से पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा का नाम चर्चा में है।

    इन नामों पर चल रहा मंथन

    मंजीत डोगरा दो बार विधायक, एक बार वह निर्दलीय और दूसरी बार कांग्रेस से चुनाव जीते हैं। यहां से ज्ञान चंद और संजीव शर्मा का नाम भी चर्चा में है। संजीव शर्मा पूर्व में भाजपा से बागी हो कर चुनाव लड़ चुके हैं। लाहौल स्पीति से कई नाम चर्चा में है। इसमें रघुवीर सिंह, अनुराधा राणा, फूंचुंग राय सहित कुछ अन्य नामों पर चर्चा हुई है।

    यह भी पढ़ें- मंडी से कंगना का प्रतिभा नहीं विक्रमादित्य करेंगे मुकाबला? जानिए मां के बजाय बेटे पर क्यों दांव लगा सकती है कांग्रेस