Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक रोकने के लिए कांग्रेस करेगी मंथन, हिमाचल से 33 नेता बैठक में हुए शामिल

    By Jagran News Edited By: Paras Pandey
    Updated: Wed, 27 Dec 2023 03:00 AM (IST)

    मिशन-2024 की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब एक्टिव मोड़ में आ गई है। वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटें ...और पढ़ें

    2014 और 2019 के चुनाव में चारों सीटों पर हारी थी कांग्रेस
    2014 और 2019 के चुनाव में चारों सीटों पर हारी थी कांग्रेस

    जागरण संवाददाता, शिमला। मिशन-2024 की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब एक्टिव मोड़ में आ गई है। वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटें हार गई थी। इस बार के चुनाव में कांग्रेस के समक्ष कई चुनौतियां है। सबसे बड़ी चुनौती भाजपा की हैट्रिक को रोकना है। भाजपा तीसरी बार प्रदेश की चारों सीटों पर जीत का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस पूरी तरह से बिखरी हुई है। संगठन के पदाधिकारियों की सरकार में नियुक्तियां सहित कई अन्य मामले हैं।

    जिन पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। बुधवार को दिल्ली में होने वाली स्ट्रेटजी कमेटी की बैठक में यह सभी मामले उठ सकते हैं। मुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव व पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बैठक के बहाने दिल्ली गए नेताओं का शीर्ष नेतृत्व से मिलने का कार्यक्रम है। हिमाचल से 33 नेता बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गए हैं।

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक के माध्यम से हाईकमान सत्ता व संगठन को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने के निर्देश देगा। सत्ता व संगठन में तालमेल बेहतर बनाने के लिए कई निर्णय बैठक में लिए जा सकते हैं। 

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सत्ता व संगठन के तालमेल पर अपनी नाराजगी पहले ही हाईकमान के समक्ष जाहिर कर चुकी हैं। ऐसे में सभी पहलुओं पर बैठक में चर्चा होगी ताकि एकजुटता के साथ सत्ता व संगठन लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे। सभी पदाधिकारियों से पूछी जाएगी राय बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार होगी।

    खबरें और भी

    किन मुद्दों पर जनता के बीच जाना है, भाजपा के आरोपों का कैसे उत्तर देना है, विधानसभा चुनाव में जो वादे जनता से किए थे उनमें से कितने पूरे हो गए हैं, भाजपा किन गारंटियों को मुद्दा बनाएगी, इसका उत्तर कैसे देना है, इन सभी मामलों पर सभी पदाधिकारियों की राय पूछी जाएगी।