Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: ...तो राज परिवार VS बॉलीवुड अभिनेत्री के बीच होगा मुकाबला? कांग्रेस में प्रतिभा का नाम सबसे ऊपर

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 01:29 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 भाजपा ने कंगना रनोट को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से प्रत्याशी के रूप में उतारा है। ऐसे में अब कांग्रेस के लिए यह चुनौती बन गई ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: ...तो राज परिवार VS बॉलीवुड अभिनेत्री के बीच होगा मुकाबला
    Lok Sabha Election 2024: ...तो राज परिवार VS बॉलीवुड अभिनेत्री के बीच होगा मुकाबला

    HighLights

    1. कंगना के सामने प्रतिभा को उतारने की तैयारी में कांग्रेस
    2. कंगना का मंडी से मुकाबल मंडी में हाईकमान के सर्वे में प्रतिभा का नाम सबसे ऊपर
    3. प्रतिभा सिंह की नाराजगी दूर करने के लिए भी वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रणा की

    जागरण संवाददाता, शिमला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ने से इन्कार कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी लोकसभा चुनाव में शीर्ष नेतृत्व उन्हें मंडी से प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है। हाईकमान की ओर से करवाए गए सर्वेक्षण में प्रतिभा का नाम सबसे आगे है।

    नाराजगी दूर करने के लिए की गई मंत्रणा

    सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गठित राजनीतिक मामलों की उपसमिति की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के मिशन लोटस को असफल करने पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि प्रतिभा सिंह की नाराजगी दूर करने के लिए भी वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रणा की। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश अध्यक्ष से बात भी की है।

    पार्टी को संगठित और एकजुटता का संदेश देने के लिए यह जरूरी है कि प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ें। उपमुख्यमंत्री सहित उपसमिति में शामिल मंत्री हर्षवर्धन चौहान व जगत सिंह नेगी के मनाने पर प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ने को तैयार होती हैं तो मंडी सीट पर राज परिवार बनाम बॉलीवुड अभिनेत्री के बीच मुकाबला होगा। चंडीगढ़ में समन्वय

    समिति की बैठक आज, शुक्ल भी आएंगे 

    प्रदेश सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए गठित समन्वय समिति की पहली बैठक बुधवार यानी आज होगी। चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल भी मौजूद रहेंगे। राजनीतिक संकट के बीच पार्टी हाईकमान ने इस समिति का गठन किया था। 10 मार्च को समिति की अधिसूचना जारी की गई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bilaspur Crime: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी पिता को कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा, 2020 में दिया था वारदात को अंजाम

    बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व रामलाल ठाकुर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक मामलों पर चर्चा की जाएगी। संगठन चुनाव के लिए कितना तैयार है, क्या खामियां हैं, इस पर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रतिभा सिंह को चुनाव लड़ने के लिए मनाया जाएगा। सरकार और संगठन में तालमेल बैठाकर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई जाएगी।

    बदले समीकरण, होली खेलने ओकओवर पहुंचीं प्रतिभा

    प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को इन्कार किया था। उन्होंने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भी अपना पक्ष रखा था। प्रतिभा सिंह ने पत्रकारों से कहा था कि चुनाव न लड़ने का कारण कांग्रेस की स्थिति अच्छी न होना है। सांसद निधि बांटने से चुनाव नहीं जीत सकते।

    होली के दिन समीकरण पूरी तरह बदले नजर आए। प्रतिभा व विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री सहित कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। वहीं, उपसमिति अब सभी मामलों को सुलझाने में जुट गई है। कांग्रेस कह रही है कि राजनीतिक संकट टला है। उपचुनाव के बाद यह संकट फिर आ सकता है।

    यह भी पढ़ें- Manali News: लाहुल घाटी के पर्यटन स्थल बने सैलानियों की पहली पसंद, तीन से चार फीट बर्फ की मोटी परत जमी