विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाना है PM, भाजपा को जिताने के लिए फील्ड में उतरेगी भाजयुमो

Published: Fri, 23 Feb 2024 03:37 PM (IST)

लोकसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा लगातार अपनी ताकत झोंक रही है तो वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा भी नरेंद्र ...और पढ़ें

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाना है PM, भाजपा को जिताने के लिए फील्ड में उतरेगी भाजयुमो
नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाना है PM, भाजपा को जिताने के लिए फील्ड में उतरेगी भाजयुमो

जागरण संवाददाता, शिमला। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को लेकर भाजपा का युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) भी पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। इसी के चलते आज भाजयुमो की जिला कार्यशाला प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। इस कार्यशाला में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर मंडल के ग्राम केंद्रों पर नुक्कड़ सभा होगी। इन नुक्कड़ सभाओं को प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। 

मोदी के कार्यकाल को सराहा जा रहा- तिलक राज

तिलक राज ने कहा कि पूरे देश में केंद्र की मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल को सराहा जा रहा है। लोगों ने मोदी को 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। राज्यसभा सांसद, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी डाॅ सिकन्दर कुमार ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत के विकास में अपना विकास देख रहे हैं। डाॅ सिकन्दर कुमार ने युवाओं को मोदी के पंच प्राण के बारे में बताया और कहा कि पिछले 10 वर्ष में जिस गति और स्केल के साथ भारत में विकास हुआ है, वो अकल्पनीय है, ऐतिहासिक है। 

गरीबी रेखा से बाहर निकले लोग - भाजयुमो

डीबीटी के माध्यम से 34 लाख करोड़ का लाभार्थियों तक पहुंचाना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80.35 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना और इस योजना को 1 जनवरी से अगले 5 वर्ष तक बढ़ाकर 2029 तक करना जिसकी वजह से हमारे देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, ये सराहनीय है। 

मोदी तीसरी बार बने पीएम- तिलक राज

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि प्रदेश की ओर से जो भी करणीय कार्य मोर्चा को दिए गए हैं। उन्हें समयबद्ध पूर्ण करें ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके और मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।