Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: हिमाचल में मानसून सक्रिय, कहीं बाढ़ तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट; चार जिलों में चेतावनी जारी

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 07:32 AM (IST)

    Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय है। प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कुछ जिलों में बाढ़ का भी अलर्ट ...और पढ़ें

    Himachal Weather News: हिमाचल में मानसून अभी भी जारी
    Himachal Weather News: हिमाचल में मानसून अभी भी जारी

    HighLights

    1. लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील
    2. बारिश से प्रदेश के तापमान में वृद्धि दर्ज

    डिजिटल डेस्‍क, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय है। कहीं बाढ़ तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन ने लोगों को नदी और नालों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी व शिमला में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।

    इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

    लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू व किन्नौर को छोड़ शेष जिलों के लिए आंधी व भारी वर्षा का यलो अलर्ट है। बारिश की वजह से तापमान में भी वृद्धि दर्ज हुई है। शिमला में न्‍यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 17 दर्ज किया गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली ही है, साथ ही वह डरे भी हुए हैं कि कहीं बाढ़ आने से पिछले साल जैसे हालात न बन जाएं।

    बाढ़ से बहे घर

    शनिवार को लाहौल स्पीति जिला में मयाड़ नाले में बाढ़ आने से लोगों के घर बह गए। साथ ही सड़क पर मलबा जमा होने से लेह-मनाली मार्ग भी बंद कर दिया गया था। पंथाघाटी में भूस्खलन होने से तीन गाड़ियां मलबे में दब गई थी।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी, प्रदेश के पांच जिलों में येलो अलर्ट; तापमान में आई गिरावट

    नहीं हुआ कोई जानी नुकसान

    मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। प्रदेश में इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी तक बाढ़ या भूस्खलन जैसी घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: लाहौल-स्पीति और मनाली में बाढ़, 34 घर खाली करवाए; आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी