Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Today: हिमाचल में मानसून सक्रिय, कहीं बाढ़ तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 07:27 AM (IST)

    Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। कहीं बाढ़ तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने भी प्रदेश ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी
    हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी

    HighLights

    1. किसानों और बागवानों को मिली राहत
    2. सेब व अन्य फलों के लिए बारिश लाभदायक

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय है। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिछले दो दिनों से कई जिलों में बारिश हो लगातार हो रही है।

    विभाग के मुताबिक प्रदेश के चार जिलों चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर व कुल्लू को छोड़ बाकी सभी जिलों के लिए आंधी के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

    बारिश से से किसानों-बागवानों को मिली राहत

    वहीं प्रदेश में 24 घंटों के दौरान अधिकतर स्थानों पर वर्षा होने से किसानों और बागवानों को राहत मिली है। धान और मक्की के साथ सेब व अन्य फलों के लिए यह वर्षा लाभदायक है। कई स्थानों पर सूखे जैसी स्थिति बनी हुई थी, वहां पर वर्षा ने कुछ राहत प्रदान की है।

    इन जिलों में हुई बारिश

    इस दौरान धर्मशाला में 53.6, शिमला में 50, सुंदरनगर में 45, सिरमौर के धौलाकुआं में 31 मिलीमीटर वर्षा हुई। भारी वर्षा के कारण प्रदेश में 17 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी, प्रदेश के पांच जिलों में येलो अलर्ट; तापमान में आई गिरावट

    कई स्‍थानों पर बाढ़ की चेतावनी

    मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में कई स्थानों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को नदी-नालों के नजदीक न जाने की सलाह दी है। शुक्रवार सुबह नाहन में 29 व नेरी में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई।

    खबरें और भी