Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: आज से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, आपदा के सवालों पर भिड़ सकते पक्ष-विपक्ष

    By Deepak SaxenaEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 10:34 AM (IST)

    आज दोपहर दो बजे से हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh vidhansabha) के पहले मानसून सत्र (Monsoon Session) की शुरूआत होने जा रही है। इस मानसून सत् ...और पढ़ें

    आज से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र (फाइल फोटो)।
    आज से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू
    2. आपदा के सवालों को लेकर भिड़ सकते पक्ष-विपक्ष
    3. 25 सितंबर तक चलेगा ये मानसून सत्र

    शिमला, राज्य ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पहला मानसून सत्र आज दोपहर दो बजे शुरू होगा। सत्र का पहला दिन राज्य में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ की स्थिति पर केंद्रित रहेगा। विपक्ष सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम होने को मुद्दा बनाएगी, तो सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा शासित केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल की जा रही उपेक्षा का पलटवार कर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

    आपदा को लेकर भिड़ सकते पक्ष-विपक्ष

    प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के विधायकों की ओर से तीखे प्रश्नों की बौछार रहेगी। प्रश्नकाल के दौरान 41 तारांकित और 16 अतारांकित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नकाल के बाद सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में बाढ़ से पैदा हुई स्थिति पर नियम-102 के तहत संकल्प पेश करेंगे।

    बिजली के तारों को हटाने का रखेंगे प्रस्ताव

    इस संकल्प के माध्यम से केंद्र सरकार से राज्य की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर चर्चा में प्रत्येक विधायक भाग लेगा। इसके अलावा भाजपा विधायक जीतराम कटवाल नियम-130 के तहत प्रदेश में लो वोल्टेज की समस्या से निपटने और घरों के ऊपर से जा रही बिजली की तारों को हटाने को लेकर प्रस्ताव रखेंगे।

    ये भी पढ़ें: Tourist in Himachal: आपदा के बाद पर्यटकों से फिर गुलजार हुआ हिमाचल, एडवेंचर्स एक्टिविटीज में ले रहे भाग

    बाढ़ और आपदा को लेकर पूछे जाएंगे 80 प्रश्न

    सात दिवसीय मानसून सत्र में हंगामा होने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। लोक निर्माण विभाग से इतनी ही संख्या में सड़कों की स्थिति और सड़कों को वाहन चलने योग्य करने को लेकर प्रश्न किए जाएंगे। विपक्षी भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, सतपाल सिंह सत्ती, रणधीर शर्मा, विनोद कुमार सरकार पर हमला बोलेंगे। सत्तापक्ष की ओर से मोर्चे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर के लिए सभी मंत्री ढाल बनकर खड़े होंगे।

    खबरें और भी

    इन विधायकों पर रहेगी जनता की नजर

    विधायकों में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, संजय रतन, केवल सिंह पठानिया, भवानी सिंह पठानिया, राजेश धर्माणी, इंद्रदत्त लखनपाल मुख्य भूमिका में रहेंगे। सत्र के दौरान राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा पर भी जनता की नजर रहेगी।

    दोनों दल आज बनाएंगे रणनीति

    विधानसभा सत्र को लेकर सत्तारुढ़ कांग्रेस और बीजेपी आज रणनीति तय करेंगे। सदन में दोनों ओर से निशाने सधेंगे। विपक्ष के आक्रमण को सत्ता पक्ष के विधायक केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए निष्फल करने का काम करेंगे।

    ये भी पढ़ें: Manali News: दिन में दो बार बंद रहेगा कुल्लू-मनाली हाईवे, बाहर निकलने से पहले जान लें समय वरना होगी परेशानी