यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कांग्रेस के DNA में तानाशाही', संजौली मस्जिद विवाद पर अनुराग ठाकुर का हमला; कहा- झलक रही सनातन विरोधी मानसिकता
हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली में स्थित विवाद मस्जिद (Shimla Mosque Dispute) को लेकर आज जमकर हंगामा देखने को मिला। हिंदू संगठनों ने मस्जिद के खिला ...और पढ़ें

HighLights
- संजौली मस्जिद विवाद को लेकर अनुराग ठाकुर का हमला
- कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग कांग्रेस का तानाशाही रवैया
- फिर जगजाहिर हुई कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता
जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला के संजौली में आज अवैध मस्जिद (Shimla Mosque Dispute) को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन देखा गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने संजौली में प्रदर्शनकारियों पर सरकार की बलपूर्वक कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोला है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि शिमला के संजौली में स्थित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकार के कार्रवाई को तानाशाही रवैया बताया है।
कांग्रेस के डीएनए में हैं तानाशाही: अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा तानाशाही कांग्रेस के डीएनए में है। आज संजौली में जो कुछ भी हुआ है, वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का प्रयोग और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को जेल भेजना कांग्रेस की तानाशाही रवैये को दिखाता है।
यह भी पढ़ें- क्या है संजौली मस्जिद विवाद, 14 साल में कैसे खड़ी हो गई 4 मंजिलें? पढ़ें क्यों हुआ शिमला में बवाल
आज देश भर में हिमाचल की छवि धूमिल हुई है। स्वस्थ लोकतंत्र में आखिर जनता को विरोध करने से क्यों रोका जा रहा है। हिंदूवादी संगठनों ने आखिर ऐसा क्या गुनाह कर दिया कि बल प्रयोग करने जरूरत पड़ रही है।
कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता हुई जगजाहिर
हमीरपुर सांसद ने आगे कहा कि क्या कांग्रेस राज में अब हिंदू समाज अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन भी नहीं कर सकता? आज एक बार फिर कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता जगजाहिर हुई है। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस सरकार की इस बर्बर पुलिसिया कार्यवाई की जितनी निंदा की जाए कम है।
खबरें और भी
बता दें कि संजौली मस्जिद विवाद को लेकर आज हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए हिमाचल सरकार ने लाठीचार्ज, पथराव और फिर वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके अलावा इस मामले में कुछ प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी भी की गई है।