विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेरवा उत्सव में खेल प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र, खिलाड़ी ट्रॉफी व नगद इनाम के लिए बहाएंगे पसीना

By narveda kaundalEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 12 Oct 2023 03:32 PM (IST)

Nerva Utsav in Shimla शिमला के नेरवा में होने वाले नेरवा उत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ...और पढ़ें

नेरवा उत्सव में खेल प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र (फाइल फोटो)
नेरवा उत्सव में खेल प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शिमला में आयोजित होगा नरेवा उत्सव
  2. उत्सव में खेल प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र
  3. दूसरे राज्य से आए खिलाड़ी लेंगे भाग

संवाद सूत्र, नेरवा/ शिमला। Nerva Utsav in Shimla: शिमला के नेरवा में होने वाले नेरवा उत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नेरवा उत्सव में कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल व साथ लगते पड़ोसी राज्यों के खिलाड़ी भी ट्रॉफी और नगद इनामों के लिए पसीना बहाएंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

दूसरे राज्य से आए खिलाड़ी लेंगे भाग

आयोजकों के अनुसार कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल के साईं हॉस्टल, हिमाचल प्रदेश सचिवालय और नालागढ़ के अलावा पंजाब के राजपुरा, यूपी के सहारनपुर और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के खिलाड़ी जीत के लिए जोर-आजमाइश करेंगे।

महिला रस्साकस्सी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे मुख्य आकर्षण

वॉलीबाल में उपमंडल चौपाल की कई धाकड़ टीमों के आलावा रोहड़ू, छौहारा एवं नंदपुर की टीमों पर लोगों की विशेष नजर रहेगी। इसके अलावा पंचायत स्तर की महिला रस्साकस्सी और सांस्कृतिक कार्यक्रम नेरवा उत्सव के मुख्य आकर्षण रहेंगे।

कबड्डी और वॉलीबाल के लिए इतना देना होगा प्रवेश शुल्क 

आयोजन समिति के उपाध्यक्ष दिनेश घुंटा एवं महासचिव हेमंत ठाकुर ने बताया कि कबड्डी और वॉलीबाल के लिए प्रवेश शुल्क 1500 रुपये प्रति टीम एवं रस्साकस्सी के लिए 1100 रुपये प्रति टीम रहेगा, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंचायत स्तर के दल निशुल्क भाग ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- दशहरा को लेकर प्लॉट आवंटन प्रक्रिया समाप्त, दो करोड़ 30 लाख में बिके चार डोम; देखें कब तक सजेगा ढालपुर मैदान

13 अक्टूबर तक जमा कराना होगा प्रवेश शुल्क

प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमों को 13 अक्टूबर तक प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा, अन्यथा इसके बाद प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी विवाद की स्थिति में कमेटी का निर्णय अंतिम एवं मान्य रहेगा। उन्होंने व्यापार मंडल नेरवा, नगर पंचायत नेरवा, स्थानीय प्रशासन एवं लोगों से नेरवा उत्सव को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें- Kullu News: आतंकी हमले का मिनी Israel में पड़ा असर, कसोल में रह रहे इजरायली नागरिक वापस लौट रहे अपने देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।