Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla: अब लोगों को नहीं सताएगा जल संकट, आज से सप्‍ताह में छह दिन मिलेगा पानी; गिरि परियोजना का ट्रायल सफल

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 03:09 PM (GMT+05:30)

    Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को जल संकट नहीं सताएगा। शिमला शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली सभी बड़ी परियोजनाओं में तकनीकी खामियों क ...और पढ़ें

    अब लोगों को नहीं सताएगा जल संकट, आज से सप्‍ताह में छह दिन मिलेगा पानी (सांकेतिक फोटो)
    अब लोगों को नहीं सताएगा जल संकट, आज से सप्‍ताह में छह दिन मिलेगा पानी (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. गिरि परियोजना में नई मोटर लगाई गई हैं।
    2. रविवार को इसका ट्रायल किया गया जोकि सफल रहा।
    3. सभी परियोजनाओं से 45 मिलियन पर डे (एमएलडी) पानी मिला।

    जागरण संवाददाता, शिमला। तीन महीने से शिमला शहर में चल रही पानी की किल्लत अब लोगों को नहीं सताएगी। 11 अक्टूबर यानी सोमवार से शहर के लोगों को सप्ताह में छह दिन पानी मिलेगा। शिमला शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली सभी बड़ी परियोजनाओं में तकनीकी खामियों को दूर कर दिया गया है। गिरि परियोजना में नई मोटर लगाई गई हैं।

    सोमवार से शहर में नियमित पानी की सप्‍लाई

    रविवार को इसका ट्रायल किया गया जोकि सफल रहा। इससे सोमवार से शहर में नियमित पानी की सप्लाई हो जाएगी। हालांकि चाबा परियोजना अभी भी बंद है। इस परियोजना से पेयजल आपूर्ति होने के बाद लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। रविवार को सभी परियोजनाओं से 45 मिलियन पर डे (एमएलडी) पानी मिला।

    यह भी पढ़ें: Shimla News: भाजपा आईटी और सोशल मीडिया विभाग की शंखनाद कार्यशाला का आयोजन, टेक्निकल इन्फॉर्मेशन की दी जानकारी

    एक दिन छोड़ कर पानी दिया जा रहा था लोगों को पानी

    शहर में तीन महीने से पानी की कमी थी। लोगों को एक दिन छोड़ कर पानी दिया जा रहा था। शहर के कई क्षेत्रों में तीन दिन के बाद पानी आ रहा था। नियमित पानी न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिमला शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली मुख्य परियोजना गिरि में हाल ही में बिजली ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर में जोर का धमाका होने से परियोजना के पंप हाउस में लगी मोटर भी जल गई।

    एक महीने बाद लगाई गई नई मोटर

    इस कारण पानी लिफ्ट करने में दिक्कत पेश आ रही थी। अब एक महीने बाद नई मोटर लगा दी गई है। नई मोटर का ट्रायल पहले शनिवार को किया जाना था जो बिजली कट की वजह से नहीं हुआ। रविवार को ट्रायल हुआ। ऐसे में सोमवार से शहर के लोगों को रोजाना पानी की सप्लाई मिलने वाली है। हालांकि चाबा परियोजन के ठीक होने में अभी समय लगेगा। इस बार बरसात में भी लोगों को काफी परेशानी हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Una News: धार्मिक स्थलों के लिए नवरात्र से चलेंगी विशेष बसें, उप मुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा एलान