Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal: कल से आंधी-बारिश और हिमपात का ऑरेंज अलर्ट, अटल टनल बारह दिन बाद पर्यटकों के लिए बहाल; आज ऐसा रहेगा मौसम

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 08:16 AM (IST)

    भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एक मार्च से सभी जिलों में आंधी और भारी वर्षा को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जबकि ...और पढ़ें

    Himachal Weather: कल से आंधी-बारिश और हिमपात का आरेंज अलर्ट। फाइल फोटो
    Himachal Weather: कल से आंधी-बारिश और हिमपात का आरेंज अलर्ट। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहली मार्च से प्रदेश के सभी जिलों में आंधी, भारी वर्षा व ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात का आरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पांच जिलों में रहने का अनुमान है।

    इससे यातायात सेवाओं के साथ बिजली व पानी की आपूर्ति के प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने चार मार्च तक आंधी व वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। प्रदेश मे धूप खिलने से अधिकतम तापमान में नौ व न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

    हिमाचल प्रदेश में अटल टनल रोहतांग 12 दिन बाद पर्यटकों के लिए बहाल हो गई है। बुधवार से अटल टनल रोहतांग होते हुए मनाली-केलंग मार्ग पर पर्यटक वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि, अभी चार पहिया वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति है।

    हालात सामान्य होने पर जल्द ही सभी पर्यटक वाहन सोलंगनाला से आगे जा सकेंगे। 17 फरवरी से मनाली और आसपास के इलाकों में भारी हिमपात शुरू हो गया था। इससे टनल यातायात के लिए बंद हुई थी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सड़क से बर्फ हटाने के बाद पहले टनल सिर्फ आपातकालीन वाहनों के लिए ही खोली थी।

    खबरें और भी

    बुधवार को पर्यटक भी चार पहिला वाहनों में अटल टनल सहित लाहुल घाटी की ओर रवाना हो गए। बुधवार को 200 से अधिक वाहन पर्यटकों को लेकर टनल के उस पार पहुंचे।