Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Today: भारी बारिश और बर्फबारी से कटा पांगी का संपर्क, शिमला में ओलावृष्टि; जानें आज का मौसम

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 08:12 AM (GMT+05:30)

    शिमला (Himachal Weather News) में ओलावृष्टि होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं चंबा जिले के पांगी इलाके में भारी बारिश और बर्फबारी से लोगों ...और पढ़ें

    Himachal Weather Update: भारी बारिश और बर्फबारी से कटा पांगी का संपर्क। फाइल फोटो
    Himachal Weather Update: भारी बारिश और बर्फबारी से कटा पांगी का संपर्क। फाइल फोटो

    HighLights

    1. भारी वर्षा व हिमपात से कटा पांगी का संपर्क।
    2. भूस्खलन से किलाड़ वाया तांदी-अटल टनल रोहतांग व किलाड़ वाया संसारी-जम्मू मार्ग बंद।
    3. रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा, कुंजुम दर्रे में एक फीट हिमपात, शिमला में ओलावृष्टि।

    राज्य ब्यूरो,शिमला। (Himachal Weather Update) चंबा जिला के जनजातीय विकास खंड पांगी में भारी वर्षा व हिमपात से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पांगी का शेष विश्व से संपर्क कट गया है। किलाड़ वाया तांदी-अटल टनल रोहतांग व किलाड़ वाया संसारी-जम्मू मार्ग विभिन्न स्थानों पर भारी भूस्खलन से बंद हो गया है।

    इससे लोग पांगी घाटी में कैद हो गए हैं। शुक्रवार को सुराल भटोरी, चलोली, शूण व खजियार रूट पर भेजी गई एचआरटीसी की बसें शनिवार को वापस किलाड़ नहीं पहुंच पाई हैं। इस कारण परिवहन निगम ने शनिवार को बसें घाटी के विभिन्न रूटों पर नहीं भेजी।

    लाहुल स्पीति में भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद 

    अप्रैल के पहले सप्ताह भी भारी भूस्खलन होने के कारण पांगी का संपर्क कट गया था। इससे पहले 2021 और 2023 में भी अप्रैल में पांगी का संपर्क कट गया था। लाहुल स्पीति में सिस्सू में भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है।

    रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा, कुंजुम दर्रे में एक फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। किन्नौर में भी हिमपात हुआ है, जबकि शिमला सहित कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन था, जबकि अगले दिन लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'बिगड़े शहजादों के गिरोह को हिमाचल की जनता सिखाएगी सबक...', कंगना का विक्रमादित्‍य सिंह पर पलटवार

    वर्षा से मैदानी क्षेत्रों में गेहूं कटाई का काम बाधित हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ 30 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को सभी जिलों के लिए आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला में 40 किलोमीटर की गति से आंधी, ओलावृष्टि व बिजली गिरने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

    17 डिग्री कम हुआ तापमान

    हिमपात, ओलावृष्टि व वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में दो से 17 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गिरावट चंबा में 17.6, कुल्लू के सेऊबाग में 16.4, केलंग में 12.9, भरमौर व रिकांगपिओ में 11, मनाली में 10.5, कल्पा में 9.9, हमीरपुर में आठ डिग्री की गिरावट आई है। ये सामान्य से चार से 19.5 डिग्री तक कम है।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'संस्थान बंद होने पर क्यों चुप बैठे रहे विक्रमादित्य...'; जयराम ने कांग्रेस प्रत्‍याशी पर दागे सवाल