Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Crime News: शिमला में दरिंदगी... नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म, आरोपियों पर पॉक्सो एक्‍ट के तहत के दर्ज

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 10:43 PM (IST)

    Himachal Crime News हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दरिंदगी करने की घटना सामने आई है। नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म किया गया। इस मामले में 2 नाबालिग ल ...और पढ़ें

    शिमला में नाबालिग से दुष्‍कर्म की घटना आई सामने (फाइल फोटो)
    शिमला में नाबालिग से दुष्‍कर्म की घटना आई सामने (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला के ढली थाना के तहत नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पॉक्‍सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    ढली थाना में पॉक्‍सो एक्ट के तहत एक अज्ञात व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने उसकी 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

    ये था मामला

    शिकायतकर्ता ने बताया कि थाना ढली में मुकदमा उसकी बेटी एबीसी जमा एक कक्षा में पढ़ती है और वह 15 साल की है। 30 मई को उसकी बेटी के पेट में दर्द हो रहा था। इसके कारण वह अपनी बेटी को लेकर मशोबरा अस्पताल गई। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। उसने अपनी बेटी का अल्ट्रासाउंड एक निजी अस्पताल में कराया।

    आरोपी लड़कों को भेजा गया सुधार गृह

    11 जून को वह अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेकर अपनी बेटी के साथ मशोबरा अस्पताल गई। रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी तीन महीने की गर्भवती है। जिसके कारण 13 जून को वह अपनी बेटी को लेकर शिमला अस्पताल आई जहां उसकी बेटी को भर्ती कराया गया।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'पहले संस्थान अब सुविधाओं पर तालाबाजी कर रही है सरकार', जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्‍खू पर कसा तंज

    इस मामले में 2 नाबालिग लड़कों के खिलाफ ही मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़कों को सुधार गृह भेज दिया गया है।