विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'PM मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का अद्भुत संकल्प'; विकास भारत यात्रा में बोले नंदा

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sat, 09 Dec 2023 03:03 PM (GMT+05:30)

Shimla News भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने विकास भारत यात्रा के कार्यक्रम में भाग लिया। उन्‍होंने कहा कि ...और पढ़ें

कर्ण नंदा ने विकास भारत यात्रा के कार्यक्रम में लिया भाग
कर्ण नंदा ने विकास भारत यात्रा के कार्यक्रम में लिया भाग

जागरण संवाददाता, शिमला। चौड़ा मैदान शिमला में विकास भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचने पर जनता में खास उत्साह देखने को मिला। यह बात भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने विकास भारत यात्रा के कार्यक्रम में भाग लेते हुए कही।

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी

कर्ण नंदा ने कहा की यह रथ नहीं अपितु मोदी की गारंटी वाली गाड़ी है। इस रथ में केंद्र सरकार की 17 योजनाओं का पूरे देश भर और हिमाचल प्रदेश में बड़ा लाभ हो रहा है। यह रथ पूरे प्रदेश में पंचायत से पंचायत और ब्लॉक से ब्लॉक घूम रहा है, घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ने के लिए यह रथ संकल्पित है। प्रशासन भी अपना काम अच्छे से कर रहा है। इस रथ के साथ ब्लड कैंप और स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Shimla: अगले साल शुरू होगा रोपवे प्रोजेक्ट का काम, अग्निहोत्री बोले- 'सभी औपचारिकताएं पूर्ण, वन विभाग से ली जा रही स्वीकृति'

घर-घर जाकर जनता को जोड़ रही भाजपा: नंदा

नंदा ने कहा की अगर आप इस यात्रा की शब्दावली पर ध्यान दें तो इसे मोदी जी का मकसद पूरी तरह से साफ हो जाएगा। विकास मतलब गांव-गांव तक विकास पहुंचाना, भारत मतलब पूरे देश भर में विकास को पहुंचाना, संकल्प का मतलब मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को संकल्पित रूप में जनता तक पहुंचाना और यात्रा का मतलब कि पूरे देश भर में पंचायत से पंचायत और घर-घर जाकर योजनाओं से जनता को जोड़ना।

यह भी पढ़ें: Shimla: अब पार्किंग भी मिलेगी ऑनलाइन, निगम प्रशासन ने तैयार किया आवंटन के लिए APP, वाहन के दस्‍तावेज जमा करवाना अनिवार्य

नंदा ने कहा कि इस योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन अद्भुत रहा और अब तो यह समय आ गया है कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में अपना विश्वास जाता रहा है। अगर आप तीन बड़े राज्यों के चुनावी परिणाम देखो तो देश की जनता ने मोदी की गारंटी यानी गारंटी को पूरी करने की गारंटी पर अपना विश्वास जताया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।