यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट 3.0 में जेपी नड्डा बने कैबिनेट मंत्री, अनुराग ठाकुर को नहीं मिली जगह
Modi Cabinet 2024 नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उनके साथ 40 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से मंत्रिमंडल की लिस्ट में ...और पढ़ें

HighLights
- PM Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी के साथ 40 मंत्री लेंगे शपथ
- PM Modi Oath Ceremony: भाजपा पार्टी में जेपी नड्डा की अहम भूमिका
डिजिटल डेस्क, शिमला। मोदी कैबिनेट (PM Modi Cabinet) के शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ली। वहीं उनके साथ 40 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से मंत्रिमंडल की लिस्ट में जेपी नड्डा का नाम भी चर्चाओं में था, जिस पर मुहर लगते हुए उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल गई है।
जेपी नड्डा का नाम लगभग था तय
शपथ ग्रहण समारोह से पहले नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ बैठक भी की थी। मंत्री पद की रेस में हिमाचल से हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ही हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी अन्य नेता को सौंपकर जेपी नड्डा को मंत्री बनाया गया। वहीं, इस बार अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी।
कौन हैं जेपी नड्डा
भाजपा नेता जेपी नड्डा का हिमाचल से पुराना नाता है। नड्डा ने पहली बार हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से चुनाव जीता था। 1993 में उन्होंने बिलासपुर विधानसभा चुनाव में लड़ा और जीत भी हासिल की। साल 2010 में नितिन गडकरी ने नड्डा को अपने नेतृत्व में भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया।
यह भी पढ़ें: PM Modi Oath Ceremony: मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज, हिमाचल से मंत्री की रेस में नड्डा और अनुराग
भाजपा में नड्डा की अहम भूमिका
वहीं जेपी नड्डा ने 2014 से लेकर 2019 तक मोदी के कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया। समय के साथ पार्टी में उनकी महत्वता मजबूत हुई। 20 जनवरी 2020 को उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी ने 2022 में उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा , गुजरात और उत्तराखंड में जीत हासिल की थी।