Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: 'बागी विधायकों के निष्कासन में हुई जल्दबाजी...', प्रतिभा सिंह बोलीं- लोकसभा चुनाव में होगा नुकसान

    Updated: Thu, 29 Feb 2024 02:19 PM (IST)

    Himachal Politics हिमाचल प्रदेश में छह कांग्रेस विधायकों की सदस्‍यता रद्द होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्षता ...और पढ़ें

    प्रतिभा सिंह बोलीं- लोकसभा चुनाव में होगा नुकसान (फाइल फोटो)
    प्रतिभा सिंह बोलीं- लोकसभा चुनाव में होगा नुकसान (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छह कांग्रेस विधायकों (HP Six Congress MLAs) की सदस्‍यता रद्द कर दी है। इसी को लेकर हिमाचल के राजनीतिक नेताओं की प्रक्रिया सामने आ रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निष्कासन पर जल्दबाजी की गई है।

    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को होगा नुकसान

    प्रतिभा ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान होगा। होली लॉज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि 6 विधायकों का नाराज होना जायज है। उन्हें बिठाकर उनकी बात को सुना जाना चाहिए था। मैंने भी कई बार हाई कमान के समक्ष ये बाते रखी हैं। बीते रोज भी पर्यवेक्षों के समक्ष इन मामलों को उठाया है। उन्होंने कहा कि आज जो परिस्थिति बनी है उसे कई बार हाई कमान के समक्ष रखा है।

    हाई कमान को करना चाहिए इस पर फैसला: प्रतिभा सिंह

    अध्यक्षता ने आगे कहा कि वीरभद्र सिंह की एक बहुत बड़ी राजनीतिक विरासत थी। वह क्या चाहते थे और क्या हो रहा है इन सारी चीजों को है कमान के समक्ष रखा गया है। पार्टी हाई कमान को इस पर फैसला करना है कि आगे क्या किया जाए।

    यह भी पढ़ें: 'सुक्खू सरकार की कुर्सी जाना तय'... कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने अयोग्य करार देने पर स्पीकर के खिलाफ भी खोला मोर्चा

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और वह अभी भी इस पर कायम है। बता दें की विक्रमादित्य सिंह सुबह मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में हुए ब्रेकफास्ट पर भी नहीं पहुंचे थे।

    खबरें और भी

    पठानिया पर भड़के कांग्रेस विधायक

    वहीं हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा ने अयोग्‍य होने के बाद कहा कि स्‍पीकर खुद सदन में डेढ़ घंटे तक नहीं आए थे। उन्‍होंने कहा कि हमें कोई नोटिस नहीं मिला केवल एक सदस्‍य को मिला। सुधीर शर्मा ने कहा कि वह इस मामले पर अदालत में चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें: 'सुक्खू सरकार की कुर्सी जाना तय'... कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने अयोग्य करार देने पर स्पीकर के खिलाफ भी खोला मोर्चा