विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब किसे मिलेगी हिमाचल कांग्रेस की कमान? सुक्खू-विक्रमादित्य के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने की रजनी पाटिल से मुलाकात

Published: Thu, 20 Feb 2025 12:49 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश (Himachal News) कांग्रेस कमेटी के गठन से पहले कांग्रेस नेताओं की दिल्ली दौड़ ने राजनीति को गर्मा दिया ...और पढ़ें

दिल्ली में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और राजीव शुक्ल से मुलाकात करते उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
दिल्ली में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और राजीव शुक्ल से मुलाकात करते उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।

HighLights

  1. हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी
  2. कांग्रेस नेताओं की दिल्ली दौड़ से चर्चा तेज
  3. सुक्खू-विक्रमादित्य के बाद मुकेश ने रजनी पाटिल व राजीव शुक्ल से की मुलाकात

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन से पहले कांग्रेस नेताओं की दिल्ली दौड़ से राजनीति गर्मा गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से भेंट की थी। इन नेताओं ने राजीव शुक्ल व केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की थी।

105 दिन से भंग हैं प्रदेश-जिला और खंड की कार्यकारिणी

जयपुर में लौटकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को दिल्ली में रजनी पाटिल व पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीति पर विस्तृत चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- किसे मिलेगी हिमाचल की कमान? प्रियंका गांधी से मिले विक्रमादित्य, CM सुक्खू भी पहुंचे दिल्ली; सियासी चर्चा तेज

हिमाचल में 105 दिन से प्रदेश, जिला व खंड की कार्यकारिणी भंग है। कार्यकारिणी पर जिम्मेदारी होती है कि वह अपनी सरकार की नीतियों व हाईकमान के निर्देशों को लोगों व कार्यकर्ताओं तक पहुंचाए। लेकिन, कार्यकारिणी न होने से यह काम नहीं हो पा रहा है।

अध्यक्ष पद की दौड़ में कुलदीप राठौर और संजय अवस्थी भी शामिल

हिमाचल के शीर्ष नेताओं की दिल्ली दौड़ से चर्चा तेज है कि बजट सत्र के बाद हिमाचल में बड़ा बदलाव तय है। यह बदलाव संगठन से लेकर सरकार में हो सकता है। पहले कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन को लेकर जोड़-तोड़ चला हुआ था, लेकिन अब अध्यक्ष के पद को लेकर भी लॉबिंग चल रही है।

नए अध्यक्ष की दौड़ में विधायक कुलदीप राठौर, विधायक संजय अवस्थी और चंद्रशेखर का नाम चर्चा में है। कैबिनेट से किसी मंत्री को हटाकर उसे भी अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोर पकड़ चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दिल्ली में प्रदेश प्रभारियों से मुलाकात कर, उन्हें संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद चर्चा है कि हिमाचल में जल्द ही कोई बड़ा बदलाव होने वाला है।

परिवार के साथ मालद्वीप दौरे पर हैं सीएम सुक्खू

हिमाचल की राजनीतिक में गरमाहट के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू निजी दौरे पर परिवार के साथ बुधवार को दिल्ली से मालद्वीप गए। मुख्यमंत्री सुक्खू चार दिन तक मालद्वीप में परिवार के साथ छुट्टियां बिताएंगे। 24 फरवरी को दिल्ली और 25 फरवरी तक शिमला लौट सकते हैं। मुख्यमंत्री लौटने पर नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से दोबारा मुलाकात कर सकते हैं।

शिमला लौटने के बाद मुख्यमंत्री बजट सत्र की तैयारियों में व्यस्त हो जाएंगे। सरकार की तरफ से पहले राज्यपाल के अभिभाषण और बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा। बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल की बैठक पहली मार्च को हो सकती है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय नेताओं से सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की है।

यह भी पढ़ें- सरकार व संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, CM सुक्खू और विक्रमादित्य कल दिल्ली रवाना; इन नेताओं का नाम सबसे आगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।