यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Politics: 'भाजपा नेता को पता ही नहीं क्या होती है नैतिकता...', प्रतिभा सिंह का जयराम ठाकुर पर तीखा हमला
Himachal Pradesh News प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेता जयराम ठाकुर पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को नैतिकता का मतलब ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कहा है कि लोकसभा चुनावों के परिणामों से भाजपा को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। उनका 400 पार का नारा देश के लोगों ने पूरी तरह ठुकरा दिया है।
प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर भले ही कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा के उप चुनावों में कांग्रेस को छह में से चार सीटों पर जीत हासिल हुई है। इससे साफ है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े है।
कांग्रेस मजबूती के साथ अपना कार्यकाल करेगी पूरा: प्रतिभा सिंह
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि है। कांग्रेस इसका पूरा सम्मान करती है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में है और पूरी मजबूती के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी। प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान को पूरी तरह हास्यास्पद बताया है जिसमें वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से त्यागपत्र की मांग कर रहें है।
भाजपा के पास नहीं है नैतिकता: प्रतिभा सिंह
प्रदेश में उनके कार्यकाल में कांग्रेस ने मंडी संसदीय उप चुनाव के साथ तीन विधानसभा उप चुनावों में भाजपा को 4-0 से करारी शिकस्त दी थी तो उस समय उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र क्यों नहीं दिया था। नैतिकता का पाठ जयराम ठाकुर के मुंह से अच्छा नहीं लगता। नैतिकता भाजपा के पास है ही नहीं। प्रदेश के लोगों ने दलबदल व धनबल को पूरी तरह ठुकरा दिया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'न निंदा न बयान...', कंगना के साथ 'थप्पड़ कांड' पर आखिर चुप्पी साधे क्यों बैठी है सुक्खू सरकार?
प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से न तो निराश होने और न ही अपने मनोबल में कोई भी कमी न लाने का आह्वान करते हुए कहा है कि उन्हें आगामी 3 विधानसभा उप चुनावों में पार्टी की जीत के लिए अभी से कार्य करना होगा। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है , उन्हें पूरे उत्साह के साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार की लोकप्रिय नीतियों व जनहित के निर्णयों के साथ लोगों के बीच जाना है।
प्रतिभा सिंह दिल्ली रवाना, आज बैठक में लेगी हिस्सा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को नई दिल्ली को रवाना हो गई । वे वहां पर शनिवार को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी। इस दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगी।