Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'हिमाचल को दूसरा घर कहने वाले ने आपदा में मूंद ली आंखें...', प्रतिभा सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना

    Updated: Thu, 02 May 2024 07:15 PM (IST)

    Himachal News हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं लेकिन ...और पढ़ें

    प्रतिभा सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना
    प्रतिभा सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना

    जागरण संवाददाता, शिमला। Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल को गुजरात के बाद दूसरा घर कहने वाले मोदी ने गत वर्ष हिमाचल में वर्षा से हुई भयंकर त्रासदी में हमारे कहने के बावजूद आंखें बंद कर ली।

    साथ ही हिमाचल से भाजपा के तीन लोकसभा सांसद और तीन राज्यसभा सांसद से जब हमने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए साथ चलने को कहा तो वो तैयार नहीं हुए तो आज भाजपा हिमाचल में किस मुंह से वोट मांग रही है।

    चुनाव प्रचार में जुटी प्रतिभा

    आज ये बात मंडी हल्का से सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने प्रचार अभियान के दौरान कही। गुरुवार को प्रतिभा सिंह ने चुनाव प्रचार में पांडाधार, झिंझनूं, थैली, डढारा, लेलन, नावन, टूटू, देलठ, करंगला और अंत में चुंजा में जनसभा को संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें: 'दुनिया का बड़े से बड़ा नेता मोदी की ओर खिंचा चला आता है', जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल में चल रही दुख की सरकार

    विक्रामादित्‍य सिंह के लिए मांगे वोट

    प्रचार अभियान में साथ चल रहे सातवां वित्तायोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक नंदलाल ने अपने संबोधन में कहा कि कभी भी ग्रामीण इलाकों को वित्तीय तौर पर मजबूत करने के लिए भाजपा ने कोई कार्य नहीं किया। अबकी बार मंडी लोकसभा हल्के से विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है और हमें उन्हें विजयी बनाना है।

    खबरें और भी

    कांग्रेस सरकार की गिनवाई उपलब्धियां

    विक्रमादित्य सिंह के बारे आप सभी जानते है कि उन्होंने कैसे हिमाचल में हुई त्रासदी में दिन-रात एक कर कार्य किया सड़कों को सुचारू किया। ठियोग में सड़क धंसने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो चुका था कहां सड़क बनाने के विकल्प नहीं था उस पर कुछ ही घंटों के भीतर पुल लगाया गया और सड़क को सेब के लिए बहाल किया।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: ढाई सौ करोड़ स्कॉलरशिप घोटाले मामले में सरकारी स्कूलों को राहत, CBI ने 2506 विद्यालयों को दी क्लीन चिट