Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla News: नगर निगम शिमला के अगले बजट की तैयारी शुरू, मेयर ने हर शहरी से मांगे सुझाव; अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 04:24 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में शिमला नगर निगम ने अपने अगले बजट की तैयारियां तेज कर दी है। निगम प्रशासन की ओर से सभी शाखाओं को 7 दिन का समय इसके लिए दिया गया है। इस ...और पढ़ें

    नगर निगम शिमला के अगले बजट की तैयारी
    नगर निगम शिमला के अगले बजट की तैयारी

    जागरण संवाददाता, शिमला। नगर निगम शिमला ने अपने अगले बजट की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के लोगों को अगले साल क्या-क्या दिया जाना है। यह प्लान तैयार किया जा रहा है। निगम प्रशासन की ओर से सभी शाखाओं को 7 दिन का समय इसके लिए दिया गया है। इसमें क्या किया जा रहा है, आगे क्या करना है। इसकी पूरी डिटेल शाखा के अध्यक्षों से मांगी गई है। इस महीने के अंत तक नगर निगम शिमला का बजट पेश किया जाना प्रस्तावित है।

    जनहित की योजनाएं शामिल

    मेयर सुरेंद्र चौहान का यह पहला बजट है। इसलिए इसको जनता से जोड़ते हुए अधिक से अधिक जनहित की योजनाएं शामिल करने की तैयारी है। इसलिए शहर में क्या बेहतर किया जा सकता है , कैसे निगम की आई बढ़ाई जा सकती है। शहर के लोग क्या चाहते हैं। इन सब को शामिल करते हुए एक पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: काम की खबर: हिमाचल से अयोध्‍या जाने वाली 6 बसों को मिला परमिट, अंतिम मंजूरी के लिए यूपी सरकार को भेजी फाइल

    नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री खुद अधिकारियों की बैठक इस मसले पर ले चुके हैं। सभी अधिकारियों को समय भी दिया है ताकि वह अपने-अपनी योजना इसमें शामिल कर सके। इसे आगामी वित्तीय वर्ष में शहर में जमीन पर उतर जाना प्रस्तावित होगा। 25 फरवरी के बाद मेयर सुरेंद्र चौहान अपना पहला बजट शहर के लिए पेश कर सकते हैं।

    केंद्र और राज्य से ली जाने वाली योजनाओं की भी मांगे जानकारी

    केंद्र और राज्य सरकार की ओर से क्या-क्या योजना मिल सकती है। इसकी जानकारी मांगने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसे बजट में शामिल करके इनका पूरा प्रस्तावित प्लान बनाया जाना है। वित्तीय वर्ष के दौरान ही इन योजनाओं के प्लान तैयार कर केंद्र को भेजा जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal: केंद्र से मंजूर हुए प्रोजेक्टों पर 550 करोड़ खर्च नहीं कर पाए सरकारी विभाग, इसलिए लटक गई दूसरी किश्त

    इस शहर को अगले वित्तीय वर्ष में बिना किसी अपने पैसे के शहर का विकास किया जा सकता है। इसके लिए मेयर सुरेंद्र चौहान ने हर शहरवासी से सुझाव मांगें हैं। उनका कहना है कि शिमला को वैसे ही बनाया जाएगा, जैसे वे चाहते हैं।