Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सौगात! हिमाचल के 234 रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें, 208 रूट पर चलेंगी सामान्य बसें; 26 रास्तों पर चलेंगी ई-बस

    By Anil ThakurEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 10:21 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार 234 रूटों पर निजी बसें चलाने की तैयारी में हैं। इसके लिए परिवहन विभाग ने अधिसूचना ज ...और पढ़ें

    हिमाचल के 234 रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें (फाइल फोटो)
    हिमाचल के 234 रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. परिवहन विभाग ने निजी ऑपरेटरों से मांगे आवेदन
    2. 208 रूट सामान्य व 26 ई बसों के लिए किए आरक्षित
    3. 10 नवंबर से 10 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    जागरण संवाददाता, शिमला। Bus Will Start On 234 Routes In Himachal हिमाचल प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार 234 रूटों पर बसें चलाएगी। निजी क्षेत्र को यह रूट आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 234 में से 208 सामान्य रूट हैं जबकि 26 ई-बस रूट शामिल हैं। परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर इसके लिए आवेदन मांगे है। चयनित मार्गों की सूची विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    10 नवंबर से 10 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

    इच्छुक आवेदनकर्ता 10 नवंबर से 10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। किसी भी रूट पर आवेदन करने से पहले आवेदनकर्ता संबंधित रूट का अच्छे से निरीक्षण कर ले एवं प्रकाशित रूटों की शर्तों व किसी भी स्पष्टीकरण के लिए संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

    किस आरटीओ में कितने रूट

    आरटीओ के नाम व रूटों की संख्या

    • आरटीओ सोलन 30
    • आरटीओ नालागढ़ 07
    • आरटीओ हमीरपुर 12
    • आरटीओ शिमला 17
    • आरटीओ कुल्लू 19
    • आरटीओ मंडी 45
    • आरटीओ नाहन 09
    • आरटीओ ऊना 17
    • आरटीओ चंबा 09
    • आरटीओ कांगड़ा 35
    • आरटीओ रामपुर 08
    • कुल 208

    ई वाहनों के लिए यह होंगे रूट

    आरटीओ का नाम व रूट संख्या

    • आरटीओ नालागढ़ 01
    • आरटीओ ऊना 03
    • आरटीओ हमीरपुर 02
    • आरटीओ कांगड़ा 04
    • आरटीओ सोलन 03
    • आरटीओ शिमला 01
    • आरटीओ नाहन 02
    • आरटीओ रामपुर 02
    • आरटीओ मंडी 05
    • आरटीओ बिलासपुर 02
    • आरटीओ कुल्लू 01
    • कुल 26

    खबरें और भी