Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla News: मां सोनिया के साथ छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी, पुलिस ने घर के पास बढ़ाई सुरक्षा

    By Anil ThakurEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 04:42 PM (GMT+05:30)

    कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ छुट्टियां मनाने के लिए शिमला पहुंची हैं। यहां दोनों का 3 से 4 दिन रुकने का प्लान है। य ...और पढ़ें

    मां सोनिया के साथ छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी, पुलिस ने घर के पास बढ़ाई सुरक्षा (फाइल फोटो)
    मां सोनिया के साथ छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी, पुलिस ने घर के पास बढ़ाई सुरक्षा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचीं प्रियंका और सोनिया गांधी
    2. कुछ दिन शिमला में रुकने का है कार्यक्रम
    3. सोलन के रामलोक मंदिर भी जा सकती हैं प्रियंका

    शिमला, जागरण संवाददाता। Priyanka Gandhi And Sonia Gandhi In Shimla अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका वाड्रा छुट्टियां मनाने के लिए शिमला पहुंची हैं। एआईसीसी की पूर्व अध्यक्षा व वरिष्ठ कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी भी उनके साथ आईं हुई हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ तक दोनों फ्लाइट से आए। जबकि सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच सोनिया व प्रियंका वाड्रा का काफिला दस बजे शिमला से छराबड़ा के लिए निकला।

    बताया जा रहा है कि कुछ दिन दोनों का शिमला में रुकने का कार्यक्रम है। प्रियंका वाड्रा शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर पर रुकी हैं। अमूमन उनका शिमला आना-जाना लगा रहता है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा 12 सितंबर को प्रदेश के दौरे पर थीं, तो शिमला स्थित अपने आवास पर रुकी थी। जबकि सोनिया गांधी पिछले साल प्रदेश में जब विधानसभा के चुनाव हुए थे उस वक्त छराबड़ा आईं थी।

    रामलोक जाने का प्लान

    सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा का कंडाघाट स्थित रामलोक जाने का कार्यक्रम भी है। पहले वह पिछले महीने यहां पर जाने वाली थी। लेकिन उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। बताया जा रहा है कि अब वह यहां पर जा सकती हैं। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने छराबड़ा में उनके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

    ये भी पढ़ें- शिमला में हुआ रोजगार मेले का आयोजन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 110 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

    हालांकि, उनका हिमाचल के नेताओं से मिलने का किसी तरह का प्लान नहीं है। उनका यह दौरा बिल्कुल निजी है और वह यहां पर छुट्टियां मनाने आई हैं। 3 से 4 दिन तक उनके यहां पर रुकने का प्लान है। यह दिन कम या बढ़ भी सकते हैं।

    खबरें और भी

    छराबड़ा में है प्रियंका का आशियाना

    प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर छराबड़ा में है। घर को पहाड़ी शैली में बनाया गया है। इंटीरियर में देवदार की लकड़ी से सजावट की गई है। मकान के चारों तरफ हरियाली और पाइन के खूबसूरत पेड़ हैं। सामने हिमालय के बर्फ से ढंके पहाड़ नजर आते हैं। घर के आसपास सेब के पौधे भी लगे हुए हैं।

    ये भी पढ़ें- नशा तस्करों की अब खैर नहीं! 'ड्रग फ्री हिमाचल' App से पुलिस तक पहुंचाएं गुप्त सूचना, तुरंत होगी कार्रवाई