Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal: देश की राजनीति पर शिमला से नजर रख रही प्रियंका गांधी, बोलीं- BJP शासन में बच्चियां-महिलाएं असुरक्षित

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 05:30 AM (GMT+05:30)

    कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के साथ शिमला में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंची है। लेकिन वह देश की राजनीति ...और पढ़ें

    प्रियंका वाड्रा कहा कि भाजपा के शासन में बच्चियां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं
    प्रियंका वाड्रा कहा कि भाजपा के शासन में बच्चियां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं

    जागरण संवाददाता, शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपनी मां व पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के साथ शिमला में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंची है। गुरुवार को दोनों ने दिनभर छराबड़ा में अपने घर पर ही आराम किया। सुबह के समय दोनों घर के आसपास घूमने के लिए निकली। प्रियंका वाड्रा देश की राजनीति पर शिमला से नजर बनाए हुए हैं।

    प्रियंका गांधी ने सिद्धू से की मुलाकात

    बीते रोज उन्होंने पंजाब कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ छराबड़ा के वाइल्ड फ्लावर हॉल में मुलाकात की थी। करीब डेढ घंटे तक दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई थी। जिसके बाद सिद्धू वापिस पंजाब लौट गए थे। संगठन सूत्रों की माने तो हिमाचल सरकार व प्रदेश संगठन के कामकाज का भी उन्होंने पूरा फीडबैक लिया है।

    मध्यप्रदेश की घटना पर की टिप्पणी मध्यप्रदेश में हुई घटना पर प्रियंका वाड्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रियंका वाड्रा ने सुबह एक्स पर लिखा। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैल में एक छोटी बच्चे के साथ बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर दर मदद के लिए भटकती रही। फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी। ये है मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा?

    यह भी पढ़ें- सुक्‍खू ने UAE के प्रवासी हिमाचलियों को राज्‍य में निवेश के लिए किया आमंत्रित, कहा- 'हिमाचल है उनका अपना घर'

    भाजपा शासन में महिलाएं असुरक्षित

    आगे बोली कि भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?

    खबरें और भी