विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: विकास की गति पकड़ रहा हिमाचल, फिल्म सिटी व मीडिया क्षेत्र में काम का प्रस्ताव पारित, दुबई दौरे पर हैं सीएम

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 17 Dec 2023 03:00 AM (IST)

इन दिनों हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दुबई दौरे पर हैं। इस दौरन दौरान हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी ...और पढ़ें

दुबई दौरे पर हैं सीएम, फिल्म सिटी व मीडिया क्षेत्र में काम का प्रस्ताव पारित
दुबई दौरे पर हैं सीएम, फिल्म सिटी व मीडिया क्षेत्र में काम का प्रस्ताव पारित

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दुबई दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी व मीडिया के क्षेत्र में निर्माण संबंधी प्रस्ताव भी आए। निवेशकों ने सेब आयात, कृषि व होटल इंडस्ट्री में निवेश के प्रस्ताव भी रखे, जिस पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री को उनके गृह क्षेत्र नादौन से संबंध रखने वाले चैनल-2 समूह के अध्यक्ष अजय सेठी भी मिले।

कार्यक्रम में दौरान करीब 140 लोग मौजूद रहे

मुख्यमंत्री के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में दौरान करीब 140 लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है, जिसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नादौन से संबंध रखने वाले निवेशकों को अपने गृह क्षेत्र आने का न्यौता भी दिया।

सिख गुरुद्वारा के संदर्भ में प्रकाशित पुस्तक भी भेंट की

मुख्यमंत्री को निवेशकों ने सिख गुरुद्वारा के संदर्भ में प्रकाशित पुस्तक भी भेंट की। इस पुस्तक को दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के सहयोग से प्रकाशित किया गया है। इस अवसर पर अल माया समूह के निदेशक कमल, जस्ट राइट के नीलेश जैन, चैनल-2 समूह के अध्यक्ष अजय सेठी और रमी समूह के पदाधिकारी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।