विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिमला में गैर लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े पंजाब के तीन युवक, खतरनाक वारदात को अंजाम देने आए थे?

Published: Sat, 16 Aug 2025 05:16 PM (IST)

Himachal Pradesh News शिमला पुलिस ने पंजाब के तीन युवकों को अवैध पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार ...और पढ़ें

गैर लाइसेंसी पिस्तौल और कारतूस के साथ पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार किए हैं।
गैर लाइसेंसी पिस्तौल और कारतूस के साथ पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार किए हैं।

HighLights

  1. पंजाब के तीन युवक शिमला में गिरफ्तार |
  2. गैर लाइसेंसी पिस्तौल और कारतूस बरामद |
  3. टुटू के एक निजी भवन में ठहरे हुए थे तीनों युवक

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने पंजाब के 3 युवकों से गैर लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों के खिलाफ बालूगंज थाना के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये तीनों युवक टुटू के एक निजी भवन में ठहरे हुए थे।

जानकारी के अनुसार एएसआई सुशील कुमार, आईओ स्पेशल ब्रांच शिमला अपनी टीम के साथ तवी मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि टुटू स्थित बाबूराम भवन की पहली मंजिल पर तीन युवक ठहरे हुए हैं। पुलिस को सूचना थी कि यह तीनों युवक नशे का कारोबार कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गवाहों के सामने बाबूराम भवन की पहली मंजिल पर तलाशी ली। हालांकि इस दौरान पुलिस को नशे की कोई सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन युवकों के पास से गैर लाइसेंसी पिस्तौल एवं 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।

पंजाब के रहने वाले हैं तीनों युवक

युवकों की पहचान 27 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र सरदार सिंह, निवासी गांव रानीवाला, तहसील मलोट, जिला मुक्तसर पंजाब, 24 वर्षीय प्रदीप कुमार उर्फ सुखा पुत्र सूरजभान, निवासी गांव संपावली, पंजाब और 27 वर्षीय जगपाल सिंह पुत्र मघ्घर सिंह, निवासी गांव जंडावाला हनुमता, तहसील अबोहर, जिला फाज़िल्का पंजाब के रूप में हुई है।

किस मकसद से हथियार लेकर आए युवक...

पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह पिस्तौल एवं कारतूस कहां से और किस मकसद के लिए लेकर आए थे।

लोगों ने उठाए सवाल

इस मामले के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अन्य राज्यों से आने वाले सैलानी कैसे हथियार लेकर शिमला पहुंच जाते हैं। क्या पुलिस की ओर से राज्य एवं जिला की सीमाओं पर तलाशी नहीं ली जाती है। वहीं लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही अन्य राज्यों से लोग हथियारों के साथ आते रहेंगे तो यहां रह रहे लोगों की सुरक्षा खतरे में रहेगी। 

यह भी पढ़ें- Himachal News: बैंक कर्मचारी ने ग्राहक का ATM कार्ड बदलकर निकाल लिए 30 हजार रुपये, प्रबंधन पहुंचा कोर्ट तो हुई FIR

यह भी पढ़ें- Himachal News: सुरक्षित नहीं रहा हिमाचल, कोर्ट परिसर में देसी कट्टा तानने के बाद किरपान से कर दिया हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।