Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रजनी पाटिल पर कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा, हिमाचल में सौंपी प्रभारी की जिम्मेदारी; राजीव शुक्ला हटाए गए

    Updated: Sat, 15 Feb 2025 09:51 AM (IST)

    Himachal Politics राजीव शुक्ला की जगह रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पाटिल पहले भी 2018 से 2020 तक हिमाचल की ...और पढ़ें

    रजनी पाटिल वरजनी पाटिल को हिमाचल का प्रभारी नियुक्त कर दिया है (सोशल मीडिया फोटो)
    रजनी पाटिल वरजनी पाटिल को हिमाचल का प्रभारी नियुक्त कर दिया है (सोशल मीडिया फोटो)

    HighLights

    1. खरगे के आवास पर बैठक के एक दिन बाद ही हुआ बदलाव
    2. रजनी पाटिल 2018 से 2020 तक हिमाचल की प्रभारी रही थीं
    3. कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटों पर चुनाव हार गई थी

    राज्य ब्यूरो, शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजीव शुक्ल को हटाकर रजनी पाटिल को हिमाचल का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। शुक्रवार देर रात इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

    नई दिल्ली में बीते वीरवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर हुई बैठक के एक दिन बाद ही ये बदलाव किया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने पाटिल को दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस से पहले वह मई 2018 से 11 सितंबर 2020 तक हिमाचल की प्रभारी थी। तब कुलदीप राठौर थे। पाटिल का जन्म पांच दिसंबर 1958 को हुआ है। वह महाराष्ट्र से संबंध रखती हैं।

    2020 में कांग्रेस प्रभारी बने राजीव शुक्ला

    राजीव शुक्ला को कांग्रेस पार्टी आला कमान ने वर्ष 2020 में हिमाचल कांग्रेस की बतौर प्रभारी नियुक्ति किया था। 2 साल बाद यानी वर्ष 2022 में हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता में वापसी की थी। हालांकि, इसके बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटों पर चुनाव हार गई थी।

    इसी बीच कांग्रेस पार्टी में आपसी गुटबाजी भी खुलकर सामने आई थी। रजनी पाटिल हिमाचल कांग्रेस की पहले भी प्रभारी रह चुकी है। वह प्रदेश कांग्रेस पार्टी व यहां के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं को जानती है। मौजूदा समय में हिमाचल कांग्रेस पार्टी की सभी कमेटियां चाहे वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी हो या जिला वह ब्लॉक कमेटी या सभी भंग है नई प्रभारी के समक्ष नए सिरे से कमेटियों का गठन करना सबसे पहली चुनौती होगी।

    क्यों मिली प्रदेश प्रभारी की कमान?

    चूंकि, वह पहले हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रह चुकी है इसलिए वह यहां की परिस्थितियों से पूरी तरह वाकिफ है। सूत्रों की माने तो पार्टी हाई कमान ने उनके इसी अनुभव को देखते हुए दोबारा से उन्हें प्रदेश प्रभारी की कमान सौंपी है इस साल के अंत में पंचायती राज चुनाव होने हैं वह अगले वर्ष कुछ नगर निगम के चुनाव है।

    खबरें और भी

    नई प्रदेश प्रभारी के समक्ष पहले नए कार्यकारी का गठन करना वह उसके बाद चुनाव में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन करना रहेगा। इससे पहले जब रजनी पाटिल प्रदेश की प्रभारी थी तो पंचायती राज व नगर निगम के चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया था। माना जा रहा है कि रजनी पाटिल अगले सप्ताह तक हिमाचल आएगी वह अपना पदभार संभालेगी।

    यह भी पढ़ें- Shimla News: राज्यपाल ने 76 पदक विजेताओं को किया सम्मानित, 8 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति मेडल; इन्हें मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान