Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal आपदा के बाद फिर गुलजार हो रही राजधानी, कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ी ट्रेनें; अमृतसर से फ्लाइट जल्द

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 05:30 AM (IST)

    रेल सेवा बहाल होने के बाद पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को भी राहत मिली है। नवरात्रों का पर्व शुरू होने वाला है। इस दौरान सबसे ज्यादा पर्यटक शिम ...और पढ़ें

    Himachal आपदा के बाद फिर गुलजार हो रही राजधानी (File Photo)
    Himachal आपदा के बाद फिर गुलजार हो रही राजधानी (File Photo)

    HighLights

    1. कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ी 5 ट्रेनें
    2. 1 नवंबर अमृतसर से शिमला के लिए उड़ेगी फ्लाइट

    जागरण संवाददाता, शिमलाः प्राकृतिक आपदा के जख्म सहने के बाद राजधानी शिमला एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। रेल सेवा को बहाल कर दिया गया है। मंगलवार से विश्व धरोहर कालका शिमला रेल ट्रैक पर 5 ट्रेने चलीं। 85 दिनों के बाद रेल सेवाओं का नियमित संचालन शुरू हुआ है।

    रेलवे ने मंगलवार को विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर रेल सेवाओं की नई समय सारणी जारी की है। वहीं एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन जब पीक पर आएगा या बुकिंग एडवांस होगी तो 2 अतिरिक्त हॉलीडे स्पैशल ट्रेन चलाई जाएगी।

    नवरात्रों के दौरान चलाई जाए

    संभवत: यह ट्रेन नवरात्रों के दौरान चलाई जाएगी। रेल सेवा बहाल होने के बाद पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को भी राहत मिली है। नवरात्रों का पर्व शुरू होने वाला है। इस दौरान सबसे ज्यादा पर्यटक शिमला आते हैं। पश्चिम बंगाल से पर्यटक रेल के माध्यम से सफर करने को त्वज्जों देते हैं।

    यह भी पढ़ेंः Bihar Caste Survey Report आने के बाद बरसे PM, विपक्ष जाति के नाम पर समाज को बांटता रहा और आज भी यही पाप जारी

    कालका से शिमला के लिए कालका से पहली ट्रेन सुबह सुबह 4 बजे चलेगी, जो सुबह 9.20 बजे शिमला पहुंचेगी। दूसरी रेल मोटर कालका से सुबह 5.10 बजे चलेगी, यह सुबह 9.50 पर शिमला पहुंचेगी। तीसरी शिवालिक ट्रेन कालका से सुबह 5.30 पर निकलेगी और सुबह 10.15 बजे शिमला में यात्रियों को उतारेगी।

    खबरें और भी

    चौथी ट्रेन कालका से सुबह 6 बजे चलेगी और 11.05 बजे शिमला पहुंच जाएगी। पांचवी हिमालयन क्वीन ट्रेन दोपहर 12.10 बजे कालका से चलेगी, जो शाम 5.20 बजे शिमला होगी। रोजाना इसी समय सारणी पर इस रूट पर रेल चलेगी। वापसी के लिए यह रहेगा टाइम इसी तरह शिमला से पहली ट्रेन हिमालय क्वीन ट्रेन कालका के लिए सुबह 10.35 पर निकलेगी, जो दोपहर 2.10 बजे कालका पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन दोपहर 2.25 पर शिमला चलेगी और रात 8.10 बजे कालका पहुंचेगी।

    तीसरी रेल मोटर शिमला से दोपहर बाद 4.25 पर चलेगी और रात 9.35 पर कालका पहुंचेगी। चौथी शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन शिमला से दोपहर बाद 5.40 बजे चलेगी, ये कालका स्टेशन पर रात 10.25 पर पहुंचेगी। पांचवी व आखिरी ट्रेन शिमला से शाम 6.15 पर चलेगी और 11.20 बजे कालका पहुंचेगी। वहीं शिमला से पहली स्पेशल हॉलीडे ट्रेन दोपहर बाद 3.50 बजे कालका के लिए निकलेगी, ये 9.10 पर कालका पहुंचेगी। दूसरी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन शिमला से 9.25 पर चलेगी, जो दोपहर 3.20 पर कालका पहुंच जाएगी।

    1 नवंबर से शुरू होगी हवाई सेवा 1 नवंबर से शिमला के लिए अमृतसर के लिए फ्लाइट 1 नवंबर से शुरू होगी। यह फ्लाइट अमृतसर से शिमला व शिमला से अमृतसर के लिए उड़ेगी। इसके शुरू होने से पर्यटकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। एचपीटीडीसी से ने जारी किया पैकेज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने चयनित होटलों में पर्यटकों के लिए विशेष ऑफर जारी किया है।

    इसके तहत एडवांस बुकिंग पर 20 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। इसी तरह कुछ निजी होटल व होम स्टे ने भी एडवांस बुकिंग पर छूट दी है। कोट हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने कहा कि इस साल के शुरूआती 6 महीनों में 1 करोड़ पर्यटक हिमाचल आया था। उसके बाद बारिश व प्राकृतिक आपदा से जो नुकसान हुआ तो पर्यटकों की आमद में कमी आई।

    अब मौसम साफ हो गया है और रास्ते भी साफ है। पर्यटकों के लिए आर्कषक पैकेज तैयार किए गए हैं। इस वीकेंड पर अच्छी तादात में पर्यटक शिमला घूमने के लिए आए। रेल व हवाई सेवाएं शुरू होने से निश्चित तौर पर अच्छी तादात में पर्यटक आएंगे।

    हिमाचल प्रदेश टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष मोहेंद्र सेठ का कहना है कि, 

     रेल सेवा बहाल होने से निश्चित तौर पर पर्यटन व्यवसाय को फायदा होगा। दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल से बड़ी तादात में पर्यटक शिमला आते हैं। ऐसे में पर्यटकों को आने के लिए एक विकल्प होगा। शिमला में फ्लाइंग फेस्टिवल भी पर्यटकों के आर्कषण का एक केंद्र रहेगा।