Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कांग्रेस सरकार तानाशाही फैसले लेकर दूषित कर रही हिमाचल का वातावरण', राजनीतिक हालातों पर बोले डॉ. राजीव बिंदल

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 02:30 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में चल रहे राजनीतिक माहौल को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। राजीव बिंदल ने कहा कि रा ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर बोले डॉ. राजीव बिंदल।
    हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर बोले डॉ. राजीव बिंदल।

    जागरण संवाददाता, शिमला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में हर्ष महाजन की जीत के बाद कांग्रेस सरकार पूरी तरह बौखलाहट में आ गई है। कांग्रेस सरकार लगातार एक के बाद एक तानाशाही फैसले लेकर हिमाचल प्रदेश के वातावरण को दूषित करने के अंदर जुट गई।

    हिमाचल में हुई पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या- बिंदल

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 सदस्यों को सस्पेंड करके और अन्यायपूर्ण तरीके से बजट को पास कराना। इसके बाद छह कांग्रेस विधायकों को अन्यायपूर्ण तरीके से उनकी सदस्यता को समाप्त कर देना। यह पूरी तरह लोकतंत्र की हत्या हैं।

    विधायकों पर पुलिस और प्रशासन कर रहा कार्रवाई- डॉ. बिंदल

    डॉ. बिंदल ने कहा कि इतना करने के बाद भी वर्तमान कांग्रेस सरकार संतुष्ट नहीं हुई। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जिन विधायकों को टर्मिनेट किया उनके खिलाफ और इन्डिपेन्डेन्ट विधायकों के खिलाफ लगातार पुलिस और प्रशासन का डंडा चलाने का काम शुरू किया है।

    ये भी पढ़ें: Himachal Politics: 'वीरभद्र सिंह के साथ मेरे दादा रामलाल की भी लगे प्रतिमा...', कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर की CM से मांग

    पूरे प्रदेश में है भय का माहौल- राजीव बिंदल

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह किसी भी तरह से मान्य नहीं है। विधायको के घरों पर छापे मारना उनके बिजनेस आउटलेट्स के ऊपर छापे मारना। विभिन्न प्रकार की कार्यवाही करना, चालान करना, उनके घरों के रास्ते रोकना, उनको डराना-धमकाना, उनसे जुड़े हुए लोगों के ऊपर कार्रवाई करना, अपने लोगों को भेजकर के झगड़े करवाना, पूरे हिमाचल प्रदेश में स्थान -स्थान के ऊपर भय का माहौल पैदा करना यह किसी भी तरह से असहनीय है और बर्दाश्त नहीं होगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: दिल्ली में डटे विक्रमादित्य सिंह, प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल के साथ की मुलाकात; हिमाचल के सियासी संकट पर हुई चर्चा