Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir: 22 जनवरी को भारत के इतिहास का होगा स्वर्णिम दिन, हर घर में मनेगी दिवाली : जयराम ठाकुर

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 10:40 PM (GMT+05:30)

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि भगवान भारत की साझी सांस्कृतिक विरासत हैं। हर भारतीय को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतज़ार है। भगवान र ...और पढ़ें

    22 जनवरी को भारत के इतिहास का होगा स्वर्णिम दिन, File Photo
    22 जनवरी को भारत के इतिहास का होगा स्वर्णिम दिन, File Photo

    जागरण संवाददाता, शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भगवान भारत की साझी सांस्कृतिक विरासत हैं। हर भारतीय को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजजार है। भगवान राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन होगा। पांच सौ साल के लंबे इंतज़ार के बाद यह शुभ घड़ी आई है। इस दिन भारत भर में दिवाली मनेगी।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता 22 जनवरी के दिन प्रधानमंत्री ने निर्देशानुसार अपने घर, स्थानीय मंदिरों में जाकर इस शुभ घड़ी का उत्सव मनाएंगे। अपने जन्मदिन के अवसर यह बात नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कही।

    हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की होगी जीत

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से आग्रह किया है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या अवश्य आएं। इसके लिए अयोध्या में विकास के ऐतिहासिक काम हुए हैं। अयोध्या आज विश्व के मानचित्र पर एक वैश्विक शहर बनकर उभरा है। अयोध्या में विश्व स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में विकास के की नई गाथा लिखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश इस तीसरी बार भारी जनादेश के साथ प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों से भाजपा विजयी होगी।

    देश के बड़े नेताओं ने भी दी बधाई

    जयराम ठाकुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सहयोगियों, मित्रों, शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता के स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए आभार जताते हुए ऐसे ही प्रेम सदैव बनाए रखने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार प्रदेशवासियों की सदैव सेवा करता रहूँ,यही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

    खबरें और भी