यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आपने लूट की छूट क्यों दे रखी है', सीएम सुक्खू पर बागी नेता राजेंद्र राणा ने जमकर निकाली भड़ास, फेसबुक पर लिखा...
Himachal Pradesh News हिमाचल के बागी नेता राजेंद्र राणा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविदंर सिंह सुक्खू पर इंटरनेट मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर जमकर भ ...और पढ़ें

HighLights
- मुख्यमंत्री सुखविदंर सिंह सुक्खू पर इंटरनेट मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर निशाना कसा है
- क्या आप इस सच से भी आंख मूंद लेंगे ...सीएम सुक्खू
- विकास के मामले में उनके हलकों की अनदेखी कर रहे थे सीएम सुक्खू
डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल के बागी नेता राजेंद्र राणा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविदंर सिंह सुक्खू पर इंटरनेट मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर निशाना कसा है। उन्होंने एक लंबी चौड़ी पोस्ट में मुख्यमंत्री से कई सवा किए हैं। राजेंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं की नजरअंदाजगी को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल किए हैं।
फेसबुक पर राजेंद्र राणा से मुख्यमंंत्री से कुछ इस प्रकार के सवाल किए हैं...
सुक्खू जी, आप सवालों के कटघरे में हैं ... जनता को आप इन बिंदुओं पर क्या कहना चाहेंगे...?
क्या हैं आपके पास इन सवालों के जवाब ..?
-क्या आप यह बताएंगे कि हमारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में योगदान था या सरकार न बनने देने में योगदान था .. कर्मठ कार्यकर्ताओं और हमारी मेहनत से ही सरकार बनी थी, क्या आप इस सच से भी आंख मूंद लेंगे ...
- क्या चुने हुए प्रतिनिधियों पर झूठे केस बनाकर और दबाव बनाकर आप प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं..?
- आप चंडीगढ़ के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान हिमाचल भवन के CM suit में रुकने की बजाय अपने सुरक्षा कर्मियों को दाएं बाएं करके फाइव स्टार होटल में ही क्यों रुकते थे ? इसका राज भी प्रदेश की जनता आपसे जानना चाहती है.. क्या आप वह राज बताने का नैतिक साहस दिखाएंगे..?
-क्या यह सच नहीं है कि आप चुने हुए विधायकों की जगह अपने मित्रों को तरजीह दे रहे थे और विधायकों के काम रोक कर और उन्हें मिलने का समय न देकर उन्हें जलील कर रहे थे.. विकास के मामले में उनके हलकों की अनदेखी कर रहे थे..
खबरें और भी
- क्या आप प्रदेश की जनता को यह बताने का साहस दिखाएंगे की आपके कैबिनेट रैंक प्राप्त मित्र क्या गुल खिला रहे हैं.. आपने लूट की छूट क्यों दे रखी है..!
-आपने हिमाचल को आगे ले जाने की बजाय पिछले 12 महीने से बैक गियर में डाल रखा है.. क्या यह सच नहीं है..!
यह भी पढ़ें- CM Sukhu Kangra Visit: आज फतेहपुर और चंबा दौरे पर सीएम सुक्खू, जनता को 203 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट की देंगे सौगात
-एक तरफ आप आर्थिक संकट का रोना रो रहे हैं और दूसरी तरफ धड़ाधड़ झूठी घोषणाएं कर रहे हैं.. आर्थिक संकट और झूठी घोषणाओं का गणित भी जनता आपसे जानना चाहती है..!
- क्या यह सच नहीं है कि आपने हिमाचल के स्वाभिमान को राज्यसभा चुनाव में बेचने की कोशिश की और स्वाभिमान की रक्षा करने वालों को आप गद्दार करार दे रहे हैं..
-क्या आप हिमाचल की जनता को यह भी बताएंगे कि एक तरफ आप प्रदेश में आर्थिक संकट की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ आप इस छोटे से पहाड़ी राज्य में 20 से ज्यादा ओएसडी, एडवाइजर, मीडिया कोऑर्डिनेटर की फौज खड़ी करके जनता के टैक्स का पैसा उन पर लुटा रहे हैं।
इतने ओएसडी ,एडवाइजर और मीडिया कोऑर्डिनेटर तो देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भी नहीं है लेकिन आपने हिमाचल के खजाने पर इनका बोझ डाल रखा है। आप बताइए कि हिमाचल की जनता को इन सब महानुभावों का क्या लाभ मिल रहा है..
- एक तरफ आप प्रदेश में लीगल क्रेशर बंद करवा रहे हैं, दूसरी तरफ आपके परिवार की माईनिंग बरसातों में भी जारी रहती है। क्या यह सच नहीं है कि आपके परिजन कैपटिव क्रशरज को अवैध रूप से मैटेरियल सप्लाई कर रहे हैं और बिना नंबर के कई टिप्पर भी इस काम में लगे हुए हैं जिनका पुलिस भी चालान नहीं कर रही है।
बिना एक्स फार्म के धड़ाधड़ ट्रक भर भर कर जा रहे हैं.. यह सारा क्या खेल है मुख्यमंत्री जी..?क्या मुख्यमंत्री होने के नाते आपके परिवार को इस लूट का कोई संवैधानिक विशेषाधिकार मिला हुआ है.. जनता को आपसे इसका भी जवाब चाहिए..