Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla Mosque Row: हिमाचल में शांत होते मस्जिद विवाद को सुलगा गया जमई, अब गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी भाजपा

    Updated: Thu, 26 Sep 2024 10:44 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) की दिल्ली इकाई के अध्य ...और पढ़ें

    Shimla Mosque Row: शोएब जमई की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी भाजपा
    Shimla Mosque Row: शोएब जमई की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी भाजपा

    HighLights

    1. स्थानीय मुस्लिमों ने शांत करवाया था मामला, हिंदू संगठन फिर हुए उग्र
    2. भाजपा ने भी अपनाया सीधा रुख, प्राथमिकी नहीं, बल्कि गिरफ्तारी की मांग

    जागरण संवाददाता, शिमला। Shimla Mosque Row: असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष एवं आढ़ती शोएब जमई ने शांत होते शिमला के संजौली मस्जिद विवाद को फिर सुलगा दिया है।

    जमई ने मस्जिद मामले पर भड़काऊ वीडियो जारी किया, जिस पर प्रदेशभर के हिंदू संगठन फिर मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध तरीके से निर्माण किया गया है। इसके बाद वक्फ बोर्ड और मस्जिद निर्माण कमेटी ने कहा कि वे खुद अवैध निर्माण को तोड़ना चाहते हैं।

    मामला निगम आयुक्त की अदालत में चल रहा है। इसके बाद से प्रदर्शन थम गए, लेकिन जमई ने विवाद को फिर हवा दे दी है। हिंदू संगठन जमई की गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं। ऐसा न होने पर फिर से आंदोलन की बात कह रहे हैं। भाजपा इस मामले में अब तक अवैध या वैध की ही बात कर रही थी, जो अब खुलकर सामने आई है।

    नेता की गिरफ्तारी होनी चाहिए: जयराम ठाकुर

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने साफ तौर पर कहा कि मुस्लिम नेता की गिरफ्तारी होनी चाहिए, बल्कि पूरे सिस्टम में जहां खामियां रही हैं, वहां पर कार्रवाई होनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा है कि मस्जिद के स्थानीय लोगों के साथ के बिना ऐसा वीडियो बनाना संभव नहीं है। पूरे मामले की सरकार गंभीरता से जांच करे।

    यह भी पढ़ें- Shimla Masjid Row: नक्शे के अनुसार नहीं बनी मस्जिद, हिंदू संगठनों का दावा; 30 सितंबर को कुल्लू में करेंगे प्रदर्शन

    देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक मदन ठाकुर ने कहा कि इस तरह से इंटरनेट मीडिया का प्रयोग कर मामले को तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर पुलिस प्रशासन व सरकार को रोक लगानी चाहिए। जल्द प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए।

    खबरें और भी

    क्या कहा जमई ने जमई ने वीडियो में मस्जिद को अवैध बताए जाने पर सवाल उठाए थे। कहा था, वैध या अवैध का निर्णय कोर्ट करेगा, यहां के लोग नहीं। मामले में जनहित याचिका उच्च न्यायालय में दायर की जाएगी। शिमला में और भी अवैध भवन बने हैं और कानून सबके लिए समान होता है।

    जमई ने भाजपा के साथ कांग्रेस के खिलाफ भी खोला मोर्चा

    जमई ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किया है कि उनसे कांग्रेस व भाजपा दोनों को दिक्कत हो रही है। मैं बाहरी नहीं भारतीय हूं। उनको इस बात का अहसास है कि मामले में जनहित याचिका लगाई जाती है तो बिना अनुमति के बने अन्य भवनों पर भी खतरा मंडरा जाएगा, इसलिए दोनों मुझे चुप करवाना चाहते हैं।

    शिमला में आज माकपा का सद्भावना मार्च

    संजौली मस्जिद विवाद पर शुक्रवार को माकपा के नेतृत्व में विभिन्न समुदायों के लोग सद्भावना मार्च निकालेंगे। इससे प्रदेश में भाईचारे व शांति का संदेश दिया जाएगा। इससे अगले दिन शनिवार को देवभूमि संघर्ष समिति के बैनर तले हिंदू संगठन मस्जिद के अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन शिमला सहित हर जिला मुख्यालय में होगा। 

    यह भी पढ़ें- अवैध मस्जिद पर हिमाचल सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, बिजली के बाद अब काटा पानी का कनेक्शन