Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla Landslide: BJP ने की वर्चुअल बैठक, बिंदल बोले- आपदा की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है भाजपा

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 01:50 PM (IST)

    हिमाचल भापजा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की गई। भारी बारिश के कारण जो त्रासदी ...और पढ़ें

    Shimla Landslide: BJP ने की वर्चुअल बैठक, बिंदल बोले- आपदा की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है भाजपा
    Shimla Landslide: BJP ने की वर्चुअल बैठक, बिंदल बोले- आपदा की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है भाजपा

    शिमला, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल (Rajeev Bindal BJP) द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक (Himachal BJP Virtual Meeting on Landslide) की गई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जो त्रासदी हुई उसके प्रति गंभीर चिंतन किया गया।

    कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है भाजपा

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने इस बैठक का समारोप करते हुए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता को निर्देश दिया कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा पूरी तरह समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो और सेवा में जुटे।

    इस बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टण्डन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी, सह-प्रभारी सभी लोग शामिल हुए।

    प्रभावितों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए

    डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों से वर्चुअल माध्यम से बैठक की गई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रपितक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों एवं मण्डल अध्यक्षों को यह दिशा-निर्देश दिए कि आपदा की घड़ी में समाज की सेवा में जुट जाए और प्रभावितों की हर संभव सहायता करें।