Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में चमियाणा अस्पताल मार्ग पर भारी भूस्खलन, मरीजों को 3 से 4 किलोमीटर चलना पड़ा पैदल

    By Shikha Verma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 08 Apr 2026 05:51 PM (IST)

    शिमला में भारी बारिश के कारण चमियाणा अस्पताल की सड़क पर भूस्खलन हुआ। इससे मरीजों और कर्मचारियों को 3-4 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, क्योंकि टैक्सी व बसें ...और पढ़ें

    शिमला में चमियाणा अस्पताल मार्ग पर हुआ भूस्खलन और पैदल जाते लोग। जागरण

    शिमला में चमियाणा अस्पताल मार्ग पर हुआ भूस्खलन और पैदल जाते लोग। जागरण

    HighLights

    1. शिमला में भारी बारिश से चमियाणा अस्पताल सड़क पर भूस्खलन हुआ।

    2. मरीजों और कर्मचारियों को 3-4 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

    3. लोक निर्माण विभाग ने एक घंटे बाद सड़क साफ की।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुई भारी बारिश के कारण बुधवार को चमियाणा अस्पताल की सड़क पर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन होने के कारण मरीजों व अस्पताल के कर्मचारियों को पैदल ही पहुंचना पड़ा। अस्पताल जाने वाला रास्ता पूरी तरह से खराब हो गया है। इस कारण अस्पताल जाने वाली टैक्सी व बसें आधे रास्ते तक ही जा पाईं। इसके बाद लोगों को पैदल ही अस्पताल के लिए पहुंचना पड। 

    तीन से चार किलोमीटर तक लोगों को पैदल ही अस्पताल के लिए जाना पड़ रहा था। इस कारण सबसे ज्यादा दिक्कत उन मरीजों को आ रही थी, जो चलने में असमर्थ थे। अस्पताल को जाने वाली सड़क इतनी ज्यादा खराब थी कि यहां से लोग अपने निजी वाहन ले जाने से भी डर रहे थे।

    चमियाणा अस्पताल जाने के रास्ते में अभी कई जगह निर्माण कार्य हो रहा है, इस कारण यहां पर कम बारिश में भी भूस्खलन की घटनाएं सामने आती हैं।

    वाहनों के स्किड होने का सता रहा था डर

    करीब एक घंटे बाद इस सड़क को ठीक करने का काम शुरू हो सका। इसके बाद मरीजों व स्वजनों ने राहत की सांस ली। इतना ही नहीं सड़क के बहाल होने के बाद भी मिट्टी गीली होने के कारण काफी स्थानों पर वाहनों के स्किड होने का डर चालकों को सताता रहा।

    प्रदेशभर से अस्पताल पहुंचते मरीज

    अस्पताल में हृदय रोग से लेकर सभी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है। यहां पर शिमला से नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। रास्ता बंद होने से रूटीन का चेकअप करवाने वाले मरीज तो वापस चले गए, लेकिन आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल ले जा रहे मरीजों को पहुंचाने में स्वजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

    हालांकि लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर आकर काम तो जल्द ही शुरू कर दिया था, लेकिन भूस्खलन ज्यादा होने के कारण सड़क को पूरी तहह से साफ करने में अधिक समय लगा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस मंदिर में 3 फीट बर्फ के बीच नंगे पांव पूजा करने पहुंचे पुजारी, पहाड़ की चोटी पर विराजमान हैं माता रानी 

    खबरें और भी