Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal: शिमला में 5 साल के बच्चे को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ गया पिता, जबड़े से छीन लाया जिगर का टुकड़ा

    By Narveda Kaundal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 25 Oct 2025 06:49 PM (GMT+05:30)

    शिमला में एक साहसी पिता ने अपने 5 साल के बच्चे को तेंदुए के हमले से बचाया। बच्चा घर के पास खेल रहा था जब तेंदुए ने उस पर हमला किया। पिता ने तुरंत तेंद ...और पढ़ें

    शिमला के चौपाल में तेंदुए के हमले में घायल बच्चा व तेंदुए का प्रतीकात्मक फोटो

    शिमला के चौपाल में तेंदुए के हमले में घायल बच्चा व तेंदुए का प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. शिमला में तेंदुए का हमला

    2. पिता ने बच्चे को बचाया

    3. इलाके में दहशत का माहौल

    संवाद सूत्र, नेरवा (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पांच साल के बच्चे को बचचाने के लिए पिता तेंदुए से भिड़ गया। चौपाल उपमंडल की पंचायत देवत के गांव कोठमल में शुक्रवार रात तेंदुए ने पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। इससे बच्चा घायल हुआ है।

    बच्चे को बचाने के लिए पिता सिकंदर तेंदुए से भिड़ गया। उसने तेंदुए को भागने पर मजबूर कर दिया। इस हमले में बच्चे की पीठ और कंधे पर चोटें आई हैं। 

    बच्चे को सिविल अस्पताल चौपाल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम मौके पर भेज दी है।

    विभाग ने तीन जगह पिंजरे लगाए

    वन मंडलाधिकारी चौपाल जंगवीर दुल्टा ने लोगों से रात के समय बाहर नहीं निकलने और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम मौके पर भेज दी है। तीन जगह पिंजरे लगाए गए हैं।

    ऊना के हरोली में खेतों में तीन लोगों पर कर दिया था हमला

    इससे पहले मंगलवार को हरोली उपमंडल की पालकवाह पंचायत के कर्मपुरा गांव में खेतों में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इस हमले में तीन लोग घायल हुए थे। हालांकि वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइजिंग गन से बेहोश कर पकड़ लिया। यह हरोली उपमंडल में तेंदुए के हमले की दूसरी घटना थी, जबकि जिला ऊना में अब तक चार मामले सामने आ चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: अस्पताल की पर्ची दिखाने के बाद ही मेडिकल स्टोर से मिलेगी सीरिंज, खरीदार का रिकॉर्ड भी रखना होगा 

    शिमला में तेंदुए के हमले

    • इसी वर्ष 22 जनवरी को शिमला के चौपाल में चंजाल पुल पर पांच साल की बच्ची पर तेंदूए ने किया था हमला-
    • इसी वर्ष 3 मार्च को शिमला के टूटीकंडी में तेंदूए ने युवक पर रात के समय किया था हमला 
    •  वर्ष 2021 में कनलोग तेंदुए ने उठाया था छोटा बच्चा
    • शिमला के डाऊनडेल में वर्ष 2022 में बच्चे को तेंदुए ने उठाया था
    • इसके अलावा सीसीटीवी में ढली, मल्याणा, कैथू, लिफ्ट पार्किंग सहित कई स्थानों पर तेंदुए देखा गया है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट: चुनाव से पहले पंचायतों का होगा पुर्नगठन, मेयर का कार्यकाल बढ़ाया; आपदा प्रभावितों को पहली किस्त 

    खबरें और भी