Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में एक महीने से लापता व्यक्ति का देवदार के पेड़ से लटका मिला शव, परिवार ने शरीर की बनावट व कपड़ों से की शिनाख्त

    By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 24 Jun 2026 03:01 PM (IST)

    शिमला के सुन्नी क्षेत्र में एक महीने से लापता 48 वर्षीय व्यक्ति प्रेम प्रकाश का शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है ...और पढ़ें

    शिमला में एक महीने से लापता व्यक्ति का शव मिला है। प्रतीकात्मक फोटो

    शिमला में एक महीने से लापता व्यक्ति का शव मिला है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. शिमला के सुन्नी में लापता व्यक्ति का शव मिला।

    2. जंगल में पेड़ से लटका मिला, शव सड़ा-गला।

    3. पुलिस को आत्महत्या का संदेह, जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, शिमला। जिला शिमला के सुन्नी क्षेत्र में करीब एक महीने से लापता 48 वर्षीय व्यक्ति का शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस को 23 जून को सूचना मिली थी कि बड़मैन धार के जंगल में एक व्यक्ति पेड़ से लटका दिख रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

    जंगल के ढांक वाले क्षेत्र में एक देवदार के पेड़ की टहनी से पीली और लाल रंग की रस्सी के सहारे एक शव लटका हुआ मिला, जो काफी हद तक सड़-गल चुका था।

    पुलिस ने मौके पर शव का निरीक्षण किया। रस्सी, कपड़ों और शारीरिक बनावट के आधार पर आशंका जताई गई कि यह शव प्रेम प्रकाश का हो सकता है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 मई 2026 को पुलिस थाना सुन्नी में दर्ज करवाई गई थी।

    परिवार ने की पहचान

    बाद में मृतक के पिता नील चंद, भाई इंद्र और अन्य परिजनों और गांव के लोगों ने शव की पहचान प्रेम प्रकाश पुत्र नील चंद, निवासी गांव जुब्बड़, डाकघर दुर्गापुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के रूप में की। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने स्वजन की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा। 

    शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का कहना है कि मौत लगभग एक माह पहले हुई प्रतीत होती है। इसके बाद शव को सुन्नी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया।

    नहीं जताई कोई आशंका

    पुलिस का कहना है कि मौके पर मौजूद परिजनों और अन्य लोगों ने मृतक की मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। प्रारंभिक जांच में मामला फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: HRTC Strike: 'बसें नहीं चलाना चाहते तो सौंप दें चाबियां', डिप्टी CM ने हड़ताल को बताया अवैध; ESMA के तहत कार्रवाई होगी