Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla Nagar Nigam की नई पहल; उम्रदराज लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर, घर बैठे जमा करा सकेंगे बिल

    By Anil ThakurEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 03:25 PM (IST)

    शिमला में अब उम्रदराज लोगों को नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वरिष्ठ नागरिक विभिन्न सुविधाओं के बिल घर पर बैठे ही जमा कर सकेंगे। नगर निगम के कर ...और पढ़ें

    शिमला नगर निगम की नई पहल, उम्रदराज लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    शिमला नगर निगम की नई पहल, उम्रदराज लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. निगम कर्मचारी घर जाकर जुटाएंगे गारबेज के बिल
    2. कर्मचारी पीओएस मशीन लेकर पहुंचेंगे घर
    3. उम्रदराज लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे निगम के चक्कर

    शिमला, जागरण संवाददाता। Shimla Municipal Corporation राजधानी शिमला में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए नगर निगम नई पहल शुरू करने जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को गारबेज, टैक्स, सहित अन्य तरह के बिलों की अदायगी के लिए निगम कार्यालयों में जाकर लाइनों में खड़े नहीं होना पड़ेगा। यदि उनकी कोई शिकायत है तब भी उन्हें निगम कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। नगर निगम के कर्मचारी घर जाकर उनके बिल जमा करेंगे।

    इसके लिए उन्हें पीओएस मशीनें (POS Machine) दी जाएंगी। एटीएम या क्रेडिट कार्ड से लोग अपने बिल की अदायगी कर सकेंगे। ये सुविधा उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक है जो ऑनलाइन बिल की अदायगी करने में सक्षम नहीं हैं। वहीं निगम को भी इसका लाभ मिलेगा। सालों से लंबित टैक्स व अन्य बिलों की जो अदायगी नहीं हो रही है उसकी रिकवरी हो सकेगी। निगम का कहना है इससे वरिष्ठ नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- Himachal News: राज्य सरकार लाई छोटे उद्यमियों के लिए ये योजना, सीएम ने कहा- 'राज्य की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत'

    50 हजार से ज्यादा घरों से उठता है कूड़ा

    नगर निगम शिमला (Shimla Nagar Nigam) में 50,000 से ज्यादा घरों से रोजाना कूड़ा उठाया जाता है। इन घरों से कूड़ा उठाने के एवज में निगम प्रशासन लोगों से मासिक फीस लेता है। मासिक फीस समय पर न मिलने के कारण निगम को काफी नुकसान होता है। वर्तमान में नगर निगम को 10 करोड़ से ज्यादा की राशि वसूलनी है। इसी क्रम में नगर निगम ने फिलहाल अपने मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी और आठ अन्य कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है।

    क्यों आ रही है दिक्कत?

    शहर में कई सुविधाओं को नगर निगम प्रशासन ने ऑनलाइन कर दिया है। इसका लाभ सभी ले सकते हैं। लेकिन शहर में कई घरों में बुजुर्ग लोग अकेले ही रहते हैं। ये लोग अपने बिल जमा नहीं करवा पा रहे हैं। इसलिए इनके बिल पेंडिंग हो रहे हैं। इन्हें राहत देने के लिए निगम के कर्मचारी अब घर जाकर इनसे बिल लेंगे। इसके एवज में इनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को लाभ होगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Himachal weather: पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी, मैदानों में बारिश; मणिमहेश यात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक