यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shimla News: राजभवन में राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, विधानसभा सत्र के आयोजन को लेकर कराया अवगत
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखो दोपहर करीब 1 बजे राजभवन पहुंचे। जहां पर उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने ...और पढ़ें

शिमला, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) दोपहर करीब 1 बजे राजभवन पहुंचे। जहां पर उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Governor Shiv Pratap Shukla) से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल को जानकारी दी कि प्रदेश सरकार विधानसभा का मानसून सत्र 18 से 25 सितंबर तक (Himachal Vidhansabha Monsoon Session 2023) आयोजित किया जाएगा।
यातायात के लिए सड़कों को किया जा रहा बहाल
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल को अवगत कराया कि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश में हुए भारी नुकसान से राज्य को बाहर लाने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। भूस्खलन और भूमि धंसने के कारण जिन क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है, ऐसे सभी क्षेत्रों में सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जा रहा है।
पेयजल योजनाओं को ठीक किया जा रहा है, ताकि लोगों को दैनिक आधार पर पानी मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार समुचित सहायता उपलब्ध करवा रही है।