विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली के लिए पटाखों के अवैध भंडारण पर शिमला में पुलिस का एक्शन, दुकानदार के खिलाफ FIR दर्ज; जब्त की सामग्री

By Rohit Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 03:28 PM (IST)

त्योहारी सीज़न में शिमला पुलिस ने पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की है। रामपुर के तलई में बिना लाइसेंस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शिमला पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण पर कार्रवाई की।

  2. रामपुर के तलई में दुकानदार के खिलाफ FIR दर्ज हुई।

  3. बिना वैध लाइसेंस के पटाखे रखने पर मामला दर्ज।

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर (शिमला)। दिवाली के लिए पटाखों का अवैध भंडारण जानलेवा बन सकता है। हिमाचल पुलिस ने अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में शिमला जिले में रामपुर के तलई क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के पटाखे भंडारित करने के मामले में पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, इस तरह से पटाखों का भंडारण आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। मामले में आगामी जांच जारी है।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर दी दबिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रामपुर की टीम नोगली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दीपक बंसल निवासी रामपुर ने तलई स्थित अपनी दुकान में अवैध रूप से पटाखे रखे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर पहुंचकर जांच की। 

जांच के दौरान पुलिस ने दुकानदार से पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस अथवा अनुमति दिखाने को कहा। हालांकि, दुकानदार इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज किया।

शिमला में पकड़े थे 200 बॉक्स

बीते दिनों शिमला के कच्ची घाटी में भी शिमला पुलिस ने अवैध पटाखों के 200 बाक्स बरामद किए थे। पुलिस थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9बी के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुकान में पटाखे कहां से लाए गए थे तथा उनका भंडारण किन परिस्थितियों में किया गया था। 

शिमला पुलिस की लोगों से अपील 

त्योहारी सीजन के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने के साथ ही इनके सुरक्षित भंडारण और बिक्री को लेकर पुलिस सतर्क है। बिना आवश्यक अनुमति के विस्फोटक सामग्री रखना दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। ऐसे में पुलिस की ओर से दुकानों और अन्य संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने आम लोगों और कारोबारियों से अपील की है कि पटाखों की खरीद-बिक्री तथा भंडारण निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें।

यह भी पढ़ें: दिवाली और करवाचौथ के लिए सजे मिट्टी के उत्पाद, मंडी में 25 साल का युवा भी बढ़ा रहा परंपरा को आगे 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।