Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला के निजी स्कूल में प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ दिए थप्पड़, पुलिस के पास पहुंचा मामला

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 02 Jun 2026 01:59 PM (IST)

    शिमला के जुब्बल स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर 13 वर्षीय छात्र की पिटाई का आरोप लगा है, जिसके बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ...और पढ़ें

    शिमला के निजी स्कूल में छात्र को पीटने का मामला थाने पहुंच गया है। प्रतीकात्मक फोटो

    शिमला के निजी स्कूल में छात्र को पीटने का मामला थाने पहुंच गया है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. जुब्बल में प्रिंसिपल ने 13 वर्षीय छात्र को पीटा।

    2. पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।

    3. स्कूल प्रबंधन ने इसे मामूली अनुशासनात्मक कार्रवाई बताया।

    दशमी रावत, रोहडू (शिमला)। जिला शिमला में जुब्बल के एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर एक व्यक्ति ने उसके 13 वर्षीय बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता विक्रम सिंह निवासी गांव छाजपुर डाकघर डाढी रावत तहसील जुब्बल ने बताया कि उसका बेटा जुब्बल के एक निजी स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है और छात्रावास में रहता है।

    अप्रैल में उसके बेटे के पांव में चोट लगने के बाद उसका उपचार करवाया गया, लेकिन बाद में फिर से दर्द बढ़ने पर उसकी अस्पताल में जांच करवानी पड़ी। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि स्कूल में उसके बेटे की पिटाई की गई थी। इस संबंध में पुलिस थाना जुब्बल में मामला दर्ज किया गया है।

    अभद्र व्यवहार किया

    23 मई को कुछ छात्रों ने फोन पर उन्हें बताया कि छात्रावास की व्यवस्था को लेकर हुई बातचीत के दौरान प्रधानाचार्य ने उनके बेटे के साथ अभद्र व्यवहार कर थप्पड़ मारे हैं। घटना के दौरान कुछ कर्मचारी और छात्र भी स्कूल में ही मौजूद थे।

    बेटा मानसिक रूप से भयभीत

    अभिभावक का कहना है कि इस घटना से उसका बेटा मानसिक रूप से भयभीत हो गया है। उन्होंने पुलिस से बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण करवाने व पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। 

    क्या कहता है स्कूल प्रबंधन

    स्कूल के चेयरमैन रजत चौहान ने बताया कि मामला इतना बड़ा नहीं है। अनुशासन बनाए रखने के लिए हल्का सा थप्पड़ मारा गया। इसमें छात्र को कोई चोट नहीं आई। मामले को तूल देने की बेवजह कोशिश की जा रही है। यदि स्कूल को बदनाम करने का प्रयास जारी रहेगा तो वे भी मानहानि का दावा पेश कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कुल्लू में दिल्ली का कार सवार बना हैवान, सड़क पर व्यक्ति को 25 फीट तक घसीटने के बाद गाड़ी रिवर्स कर फिर रौंदा