Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir: आज से श्रीराम की नगरी में रंग जाएगी पहाड़ियों की नगरी, शिमला में तीन दिन तक चलेगा शोभायात्रा का कार्यक्रम

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 09:44 AM (IST)

    Ram Mandir हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर आज से राममय हो जाएगा। भले ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है इसके बावजूद शि ...और पढ़ें

    Ram Mandir: आज से श्रीराम की नगरी में रंग जाएगी पहाड़ियों की नगरी
    Ram Mandir: आज से श्रीराम की नगरी में रंग जाएगी पहाड़ियों की नगरी

    HighLights

    1. शिमला शहर आज से राममय हो जाएगा
    2. श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है
    3. यह कार्यक्रम में अगले तीन दिनों तक चलेगा

    जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला शहर आज से राममय हो जाएगा। भले ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है, इसके बावजूद शिमला भी इससे अछूता नहीं रहेगा। शिमला के राम मंदिर ने कार्यक्रम के लिए पूरा प्लान तैयार किया है कि किस तरह से शहर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    तीन दिन तक होंगे कार्यक्रम

    शनिवार को शोभायात्रा से कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद कार्यक्रम अगले तीन दिन तक चलेंगे। शनिवार से लेकर सोमवार कर पूरा शहर सुबह से शाम तक राममय रहेगा। श्रीरामोत्सव की शोभायात्रा कालीबाड़ी मंदिर से शुरू होगी। शोभायात्रा में सबसे आगे अश्व राम ध्वज के तले चलेगा।

    घोड़े के पीछे बजंतरी, वाल्मीकि सभा, श्रीराम पालकी के बाद अन्य सभी सभाएं चलेंगी। कालीबाड़ी से शोभायात्रा सीटीओ व लोअर बाजार होते हुए शेरे-ए-पंजाब से माल रोड होते फिर से सीटीओ पर पहुंचेगी। यहां से अनाज मंडी होते हुए गंज मंदिर में भी जाने का कार्यक्रम है। यहां से कार्टरोड व गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद शोभायात्रा राम मंदिर पहुंचेगी। शहर की सभी सनातन सभाएं सूद सभा के नेतृत्व एकजुट होकर काम करेंगी। श्रीरामोत्सव शनिवार से शुरू हो जाएग। तीन दिन तक शहर राम नाम के जयकारों से गूंज उठेगा।

    श्रीराम के ध्वज के नीचे होंगी सभी सभाएं

    सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने बताया कि 20 जनवरी को शहर में श्रीराम के ध्वज के नीचे सभी सभाएं शोभायात्रा निकालेंगी। इसके बाद 21 जनवरी को अखंड रामायाण पाठ शुरू होगा। 22 को अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण राम मंदिर शिमला में दिखाया जाएगा। इसी दिन रिज मैदान पर शाम पांच के बाद सामूहिक आतिशबाजी भी होगी। 5100 दीपों से श्रीराम मंदिर जगमगाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab Crime: WhatsApp पर लगाया ‘जट्ट किल्ले 40 डब्ब बोर 45’ गाने का स्टेटस, दो घंटे बाद हुई हत्या

    यह भी पढ़ें- Punjab: पुलिस के लिए चुनौती बने मध्य प्रदेश के हथियार, जालंधर सहित पंजाब के शहरों में हो रही डिलीवरी