Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के छह निर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, जानें किस पार्टी के पास कितने MLA

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 01:24 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित छह विधायकों ने आज शपथ ली। हिमाचल विधानसभा में विधायकों की संख्या 59 से बढ़कर 65 हो गई है। कांग्रे ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के छह निर्वाचित विधायकों ने ली शपथ (फाइल फोटो)
    हिमाचल प्रदेश के छह निर्वाचित विधायकों ने ली शपथ (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ
    2. कांग्रेस के पास 38 और भाजपा के पास 27 विधायक हैं
    3. विधायकों की संख्या 59 से बढ़कर 65 हो गई है

    जागरण संवाददाता,शिमला। हिमाचल प्रदेश के छह नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पुस्तकालय परिसर में शपथ समारोह का आयोजन किया गया।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री सहित सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायक मौजूद रहे। धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा को सबसे पहले शपथ दिलाई गई। सुधीर के बाद लाहुल स्पीति से महिला विधायक अनुराधा राणा ने शपथ ली।

    कांग्रेस के दो और भाजपा के चार विधायकों ने ली शपथ

    सुधीर शर्मा और अनुराधा राणा के बाद सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह राणा, बड़सर से भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलैहड़ से विवेक शर्मा को शपथ दिलाई गई।

    सुधीर शर्मा पांचवीं बार, इंद्रदत्त लखनपाल चौथी बार, राकेश कालिया तीसरी बार, रणजीत राणा, अनुराधा राणा और विवेक शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं।

    हिमाचल विधानसभा में विधायकों की संख्या 59 से बढ़कर 65 हो गई है, जबकि तीन निर्दलीय विधायकों की सीटों पर अभी उपचुनाव होना है। 65 विधायकों में कांग्रेस के पास 38 व भाजपा के पास 27 विधायक है।

    यह भी पढ़ें- हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में टिकट की रेस में हैं कांग्रेस के कई दावेदार, सीएम सुक्खू के करीबी का भी नाम

    भाजपा का सपना नहीं हुआ पूरा- सीएम

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बार बार चार जून को सरकार बनाने का दावा कर रही थी। उपचुनाव के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या बहुमत के साथ 38 हो गई है। तीन उपचुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेंगी।

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में 68 में से 61 में लीड दी है। भाजपा ने लोकसभा में एक सीट और विधानसभा में दो सीटें कांग्रेस से छीनी है।

    यह भी पढ़ें- कम समय में ज्यादा पैसे कमाने वाले विज्ञापनों से सावधान!, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक ने लुटा दिए 85 लाख