Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: कुफरी और मशोबरा में बिछ गई बर्फ की सफेद चादर, लोगों का घर से निकलना हुआ मुहाल; जानें आगे कैसा होगा मौसम का हाल

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 09:15 PM (IST)

    प्रदेश में मंगलवार को चोटियों पर हल्का हिमपात तो हुआ लेकिन वर्षा नहीं होने से किसान-बागवान मायूस हुए। शिमला के कुफरी व मशोबरा सहित ऊंची चोटियों में हल ...और पढ़ें

    कुफरी और मशोबरा में बिछ गई बर्फ की सफेद चादर, File Photo
    कुफरी और मशोबरा में बिछ गई बर्फ की सफेद चादर, File Photo

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।
    2. मौसम विभाग ने मंडी, कांगड़ा समेत कई जिलों में जारी किया येलो अलर्ट।
    3. शिमला के कुफरी व मशोबरा सहित ऊंची चोटियों में हल्की सफेद चादर बिछ गई।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Yellow Alert: प्रदेश में मंगलवार को चोटियों पर हल्का हिमपात तो हुआ (Snowfall in Himachal), लेकिन वर्षा नहीं होने से किसान-बागवान मायूस हुए। शिमला के कुफरी व मशोबरा सहित ऊंची चोटियों में हल्की सफेद चादर बिछ गई। कुफरी में सीजन का पहला हिमपात हुआ। प्रदेश के अन्य स्थानों पर बादल छाए रहे।

    इन शहरों में जारी किया येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर जिला में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी एक-दो स्थानों पर हिमपात की संभावना है। 

    मंगलवार को भी चली शीतलहर

    प्रदेश में ठंड से राहत नहीं मिली है। मंगलवार को भी शीतलहर चली। इससे शिमला में न्यूनतम तापमान में प्रदेश में सबसे अधिक 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में कुफरी में 4.8, कांगड़ा में 3.1 और ऊना में 2.8 डिग्री की गिरावट आई है।

    वर्षा न होने की आशंका 

    ऊना का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में लगातार पड़ रही धुंध के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने पांच दिन धुंध पड़ने और वर्षा नहीं होने की आशंका जताई है। कहां कितना तापमान रहा       

           स्थान,          न्यूनतम,               अधिकतम 

    1. शिमला,         2.2,                     12.6
    2. सुंदरनगर,      0.9,                     18.0 
    3. भुंतर,            0.8,                     19.0
    4. कल्पा,          -3.2,                     10.5
    5. धर्मशाला,       5.2,                     19.0
    6. ऊना,            4.7,                     13.2
    7. नाहन,           6.9,                     16.8
    8. सोलन,           1.1,                    18.5

    खबरें और भी